ब्रेकिंग
गाजियाबाद के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत व कई घा... अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा विवाद के बाद बड़ा बदलाव, IITian जगदीश आफले बने पहले सचिव NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार... जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा 'हिस्ट्रीशीटर' बताए ... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट मंजूरी, महिलाओं को हर माह मिलेंगे ₹2,5... सावन मास को लेकर महाकाल मंदिर में भस्म आरती का समय बदला, रोजाना सुबह 3 बजे और सोमवार को 2:30 बजे खुल... रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे ... पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अचानक झुकी 4 मंजिला जर्जर इमारत! खाली कराया गया, MCD ने घोषित किया ... UP चुनाव 2027 के लिए BSP का बड़ा दांव! आकाश आनंद 10 अगस्त से सादाबाद से शुरू करेंगे चुनावी अभियान बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा! सेंट पॉल स्कूल की वैन खड़े ट्रक से टकराई; 1 मासूम की मौत, 8 बच्चे गंभ...
मध्यप्रदेश

पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति ने बेटे की शादी के लिए बनाया नया नियम … छात्राएं रह रहीं किराए से छात्रावास विवाह के लिए तैयार

शहडोल। पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के कन्या छात्रावास को कुलपति के बेटे की शादी के लिए सजधजकर तैयार करा दिया गया है। यूं कहें कि कुलपति के बेटे की शादी के लिए नया नियम बनाकर इस छात्रावास को मेहमानों के लिए वीआइपी आवास में तब्दील कर दिया गया है।

जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने विरोध जताया

इस मामले में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने विरोध जताया है। जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी का कहना है कि 6 साल पहले छात्रों के लिए बनकर तैयार छात्रावास जो आज तक छात्रों के लिए नहीं खोला गया,उस छात्रावास को विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपने पुत्र की शादी में महमानों को रोकने व अन्य सुविधाओं से युक्त कर दिया है।

छात्राएं रह रहीं किराए से छात्रावास खाली

पं.शंभूनाथ विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्राएं किराए से बाहर रह रही हैं और छात्रावास आज तक खाली पड़ा हुआ है। इसका फायदा कुलपति ने उठाते हुए अपने लिए नए नियम तैयार करा दिए हैं।

डीजे का शोरशराबा करके छात्रों के पढ़ाई के साथ खिलवाड़

  • एनएसयूआइ जिला अध्यक्ष बोले- सरकारी संपत्ति का बेटे के शादी के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है।
  • विश्वविद्यालय कैम्पस में डीजे का शोरशराबा करके छात्रों के पढ़ाई के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
  • सौरभ तिवारी का कहना है कि इस विश्वविद्यालय की कई सालों से सफाई तक नहीं कराई गई थी।
  • बेटे की शादी के लिए चमकाया, विरोध करते हैं इस तरह से छात्रावास का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button