ब्रेकिंग
Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस Palamu News: बीजेपी महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव, राहुल-प्रियंका गांधी की चुप्पी ... INDIA Bloc March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च, सुप्रीम कोर्ट में ... Delhi Protest Venue Update: दिल्ली में अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, पुलिस ने बदले नियम MPSC Protest Ends: पुणे में 11 दिनों बाद खत्म हुआ MPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन, अध्यक्ष को छुट्टी पर भ... Malhargarh News: खाद्य विभाग की कार्रवाई, मंदसौर-नीमच हाइवे स्थित ढाबे पर पनीर और बटर के सैंपल फेल Anand Dubey Resigns: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे के पार्टी छोड़ने की खबर JNU Professor Sexual Harassment Case: JNU के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न का मामला ...
मध्यप्रदेश

इंदौर में हट रही है मेघदूत चौपाटी, दोबारा फिर लगेगी या नहीं इस पर बना है संशय

इंदौर। इंदौर में 25 नवंबर से शुरू होने वाली यूरेशियन ग्रुप की बैठक को देखते हुए नगर निगम ने मेघदूत चौपाटी खाली कराना शुरू कर दिया है। बुधवार को नगर निगम की रिमूवल टीम ने चौपाटी क्षेत्र में मुनादी की और दुकानदारों से अपील की कि वे स्वयं ही अपनी-अपनी गुमटियां हटा लें, वरना गुरुवार को नगर निगम कार्रवाई करते हुए गुमटियां उठा लेगा।

इसके बाद भयभीत दुकानदारों ने स्वेच्छा से गुमटियां हटानी शुरू कर दी हैं। बुधवार रात तक गुमटियां हटाने का सिलसिला जारी था। दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से मेघदूत चौपाटी पर खाने-पीने की दुकानें लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं।

गुमटियां हटने के बाद उनके सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। दुकानदारों ने मांग की है कि उन्हें यूरेशियन की बैठक के बाद दोबारा दुकान लगाने की अनुमति दी जाए।

वर्षों से चल रही है चौपाटी

मेघदूत चौपाटी पर 400 से ज्यादा छोटी-बड़ी दुकानें लगती हैं। वर्षों से लग रही इस चौपाटी को हटाने की मांग इसके पहली भी कई बार उठ चुकी है, लेकिन हर बार कार्रवाई टल जाती है। इसके पहले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और अन्य अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान भी इस चौपाटी को हटाने की बात हुई थी।

23 नवंबर से पहुंचने लगेंगे विदेशी मेहमान

यूरेशियन की बैठक 25 से 29 नवंबर तक होना है। इसमें 16 देशों के प्रतिनिधि मंडल शामिल हो रहे हैं। विदेश मेहमानों के इंदौर पहुंचने का सिलसिला 23 नवंबर से ही शुरू हो जाएगा। आयोजन ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में होगा जबकि मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था मेरिएट, सयाजी सहित अन्य होटलों में रहेगी।

नगर निगम का प्रयास है कि मेघदूत चाट-चौपाटी की वजह से विदेशी मेहमानों के सामने शहर की छबि धूमिल न हो। इसलिए मेहमानों के इंदौर पहुंचने से पहले निगम इस चौपाटी को खाली कराना चाहता है।

Related Articles

Back to top button