ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... भोपाल: स्मार्ट मीटर ग्राहकों को मिली 5 करोड़ की बड़ी राहत, 'टाइम ऑफ डे' टैरिफ से घटे बिजली बिल Gyan Bharatam Mission: दतिया राजपरिवार की 525 दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण, ऐप पर डेटा अपल... Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाडली बहनों की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर में ब... Bhopal Railway News: पुणे और बिलासपुर मंडल में काम से भोपाल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें निरस्त ट्र... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी Seoni News: सिवनी में लोकायुक्त का दोहरा प्रहार, एएसआई और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प...
देश

टीकाकरण: भारत अब पाकिस्तान को भी जल्द ही मुफ्त में देगा कोरोना वैक्सीन की 1.6 करोड़ डोज

इस्लामाबाद। पाकिस्तान को जल्द ही भारत में निर्मित कोरोना वैक्सीन की 1.6 करोड़ डोज मुफ्त में मिलेगी। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा उत्पादित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड गावी (वैक्सीन और टीकाकरण के लिए वैश्विक गठबंधन) के जरिये पाकिस्तान पहुंचेगी।

वैक्सीन की मदद से पाकिस्तान 4.5 करोड़ आबादी के लिए टीकाकरण शुरू करेगा

इस वैक्सीन की मदद से पाकिस्तान अपनी 4.5 करोड़ आबादी के लिए टीकाकरण शुरू करेगा। दैनिक ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक अधिकारियों ने संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) को यह जानकारी दी है।

पाकिस्तान का टीकाकरण कार्यक्रम मुफ्त वैक्सीन पर निर्भर

स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआइएच) के अधिकारियों ने पीएसी को बताया कि पाकिस्तान का टीकाकरण कार्यक्रम मुख्य तौर पर गावी के जरिये मिलने वाली मुफ्त वैक्सीन पर निर्भर है, क्योंकि चीन निर्मित वैक्सीन कैनसिनो की कीमत पाकिस्तानी मुद्रा में प्रति व्यक्ति करीब दो हजार रुपये (13 डॉलर) पड़ेगी।

पाकिस्तान को भारत निर्मित कोरोना वैक्सीन इस महीने के मध्य तक मिलेगी

अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तान को भारत निर्मित कोरोना वैक्सीन इस महीने के मध्य तक मिल जाएगी। इसके शेष डोज जून तक पाकिस्तान पहुंचेगी। पाकिस्तान अपने 4.5 करोड़ नागरिकों को टीका लगाने के लिए गावी कोवैक्स के माध्यम से ही कोरोना वैक्सीन हासिल करेगा।

कोविशील्ड वैक्सीन की होगी आपूर्ति

देश में तेजी से हो रहे कोरोना टीकाकरण के बीच भारत दूसरों देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध करा रहा है। कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की मदद करने के अपने वादे के साथ भारत अब पड़ोसी देश पाकिस्तान को भी वैक्सीन की आपूर्ति करेगा। भारत पड़ोसी देश पाकिस्तान को सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड की आपूर्ति करेगा।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) के सचिव आमिर अशरफ ख्वाजा ने लोक लेखा समिति (PAC) को बताया कि पाकिस्तान को भारत में निर्मित कोरोना की वैक्सीन इसी महीने मिलेगी।

Related Articles

Back to top button