ब्रेकिंग
North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5...
देश

उत्‍तराखंड में नए मुख्‍यमंत्री के एलान के लिए आज होगी भाजपा विधान मंडल दल की बैठक

देहरादून। चार दिन की राजनीतिक हलचल के बाद आखिरकार मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली से लौटने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शाम सवा चार बजे उन्होंने राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्य में नए मुख्यमंत्री के पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में पद पर बने रहने को कहा। नया नेता चुनने के लिए भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुधवार को देहरादून में होगी, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम मौजूद रहेंगे।

उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर गुजरे शनिवार से चल रही अटकलों पर मुख्यमंत्री के इस्तीफे के साथ ही विराम लग गया। केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे दिल्ली से देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। हालांकि एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली से लौटे विधायक मुन्ना सिंह चौहान के अलावा कोई विधायक या मंत्री नहीं पहुंचा। मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 12 बजे देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां धीरे-धीरे उनके समर्थक जुटने शुरू हुए।

मुख्यमंत्री आवास में कई मंत्री, विधायक, संगठन के पदाधिकारी व दायित्वधारी भी पहुंचे। इनमें कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, विधायक हरबंस कपूर, मुन्ना सिंह चौहान, भरत चौधरी, केदार सिंह रावत, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, चंद्रा पंत के अलावा देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा भी शामिल थे। काफी संख्या में कार्यकर्त्‍ता भी आवास पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री आवास पर उनके समर्थकों ने काफी देर तक नारेबाजी भी की। शाम लगभग चार बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, मंत्रियों एवं विधायकों के साथ आवास से राजभवन के लिए रवाना हुए।

इससे पहले मुख्यमंत्री के देहरादून पहुंचते ही सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि वह इस्तीफा देने जा रहे हैं। कुछ देर बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री शाम चार बजे राज्यपाल से मुलाकात के लिए राजभवन जाएंगे। इससे साफ हो गया कि कि मुख्यमंत्री राजभवन को अपना इस्तीफा सौंपने जा रहे हैं। इस संभावना को इसलिए भी बल मिला क्योंकि तब तक यह जानकारी सामने आ गई कि बुधवार सुबह 10 बजे देहरादून में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुला ली गई है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी दी कि विधानमंडल दल की बैठक बुधवार सुबह 10 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होगी। पार्टी नेतृत्व द्वारा बैठक के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम मंगलवार शाम देहरादून पहुंच गए।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 18 मार्च 2017 को राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता संभाली थी। त्रिवेंद्र को अपना चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने से नौ दिन पहले ही मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी। इसके साथ ही त्रिवेंद्र भी उन पूर्व मुख्यमंत्रियों की जमात में शामिल हो गए, जो अपना पांच साल का कार्यकाल पूर्ण नहीं कर पाए। उत्तराखंड में केवल नारायण दत्त तिवारी ही अब तक पांच साल का कार्यकाल पूर्ण करने वाले मुख्यमंत्री रहे हैं।

Related Articles

Back to top button