ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
उत्तरप्रदेश

सगाई की, फिर दूल्हे का गिफ्ट लेकर प्रेमी संग भागी दुल्हनिया, WhatsApp कॉल करके कही ये बात

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक गांव के युवक का रिश्ता खजनी थाना क्षेत्र की युवती से तय हुआ था. चार दिसंबर को शादी की डेट भी पड़ गई थी. सगाई पहले ही हो चुकी थी. सगाई के दौरान युवक के घर वालों ने होने वाली दुल्हन को काफी उपहार दिए थे. लेकिन इससे पहले ही युवती सगाई के गिफ्ट समेट अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है. इसे लेकर दूल्हे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

दूल्हे ने कहा- एक तो दुल्हन हमारा दिया सबकुछ लेकर भाग गई. ऊपर से उसका प्रेमी मुझे धमकी दे रहा है. सहजनवा थाना क्षेत्र के भगौरा गांव निवासी राजेश के बेटे शुभम की शादी खजनी की रहने वाली लड़की से तय हुई थी. शुभम के पिता ने कहा- हमने युवती को ₹21000 का शगुन, सोने की नथिया, सोने का हार और महंगा मोबाइल फोन गिफ्ट के रूप में दिया था.

बताया- सगाई के बाद शुभम अपनी होने वाली दुल्हन से प्रतिदिन उपहार में दिए गए मोबाइल पर बात करता था. दोनों में अक्सर बातचीत होती थी, लेकिन हाल के दिनों में उसे कहीं से पता चला कि उसकी होने वाली दुल्हन का किसी युवक से प्रेम संबंध है. यह सुनकर शुभम को बहुत बड़ा झटका लगा. उसने जब युवती से इस बारे में पूछा तो वो भड़क गई. फिर उसने शुभम का फोन उठाना भी बंद कर दिया.

क्या बोले दुल्हन के घर वाले?

शुभम ने बताया- 17 नवंबर से मेरी होने वाली दुल्हन का फोन लगातार बंद आ रहा था. फिर उड़ती-उड़ती खबर आई कि युवती अपने प्रेमी संग फरार हो चुकी है. ऐसे में मैं अपने होने वाले ससुराल पहुंचा और युवती के घर वालों से पूछताछ की. तो उन लोगों ने कहा कि वह कुछ दिनों से घर से गायब है. उसका कुछ पता नहीं चल रहा है. आप लोगों ने जो उपहार दिया था, वह भी साथ में लेकर चली गई है. घर से भी कुछ नकदी और ज्वेलरी लेकर चली गई है. हम लोगों ने उसको काफी ढूंढा, लेकिन कहीं पता नहीं चला. लोकलाज के डर के नाते पुलिस के पास भी नहीं गए और आप लोगों को किस मुंह से अपनी बेटी की करतूत बताते.

दूल्हे को दी दुल्हन के प्रेमी ने धमकी

ऐसे में शुभम के परिवार के लोग पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे. इसकी जानकारी जैसे ही युवती के प्रेमी को हुई तो उसने WhatsApp कॉल करके युवक के पिता को धमकी दी. बोला- अपने बेटे को समझा लीजिए नहीं तो परिणाम काफी गंभीर होंगे. पुलिस से शिकायत करने की जरूरत नहीं है. जिस युवती को आपने अपने बेटे की दुल्हन के रूप में पसंद किया था, वह पहले से ही मेरी है. उसके घर वालों ने जबरदस्ती आपके यहां शादी तय कर दी थी. वह अब मेरे साथ आ गई है. मेरे साथ ही सात जन्मों तक रहेगी. कोई भी कार्रवाई करेंगे तो परिणाम गंभीर होंगे.

इस संबंध में एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. आगे साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button