ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
मध्यप्रदेश

रिहा होने के 2 घंटे बाद ही गिरफ्तार हुए मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, मंदिर की जमीन से जुड़ा है मामला

रीवा : मध्य प्रदेश के  मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल की एक बार फिर से गिरफ्तारी हुई है। उन्हें महादेवन शिव मंदिर देवरा से किया गया गिरफ्तार, वज्र वाहन में बैठाकर लाया गया नईगढ़ी रेस्ट हाउस जहां विधायक भी को अभिरक्षा में रखा गया है। बता दें कि प्रदीप पटेल को 19 नवंबर से हिरासत में लेकर रीवा के अस्थाई जेल सामुदायिक भवन में रखा गया था। जहां आज लगभग 8:00 बजे उन्हें स्थाई जेल से रिहाई मिली, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि मंगलवार को देवरा गांव में ही मंदिर की जमीन को विवाद हुआ था, जहां आगजनी-पथराव हुआ था। विधायक खुद ही जेसीबी मशीन लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंच गए थे।

जानकारी के मुताबिक विधायक प्रदीप पटेल रीवा के अस्थाई जेल से रिहा होने के बाद देवरा महादेवन शिव मंदिर मऊगंज के लिए रवाना हुए थे लेकिन करीब 9:30 बजे के आसपास उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल रीवा से अपने दल बल के साथ देवरा महादेवन शिव मंदिर के लिए रवाना हुए थे लेकिन मंदिर के आसपास पुलिस के द्वारा भारी बैरिकेडिंग की गई है जिसके कारण मऊगंज विधायक मंदिर तक नहीं पहुंच पाए। मंदिर के समीप ही बनाई गई बैरिकेडिंग के पास पुलिस ने उन्हें रोक कर दोबारा से गिरफ्तार करते हुए वज्र वाहन से नईगढ़ी के रेस्ट हाउस में अभिरक्षा में रखा गया। रेस्ट हाउस के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है।

Related Articles

Back to top button