ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
मध्यप्रदेश

कुछ लोग नहीं पचा पाए भाजपा में मेरी एंट्री, रामनिवास रावत ने आखिर क्यों कह दी यह बात?

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से मंत्री रामनिवास रावत कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से 7,364 मतों के अंतर से हार गए, वहीं हार के बाद मंत्री रावत का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि कुछ लोग बीजेपी में उनकी एंट्री पचा नहीं पाए, जबकि जनता ने उनका साथ दिया। विजयपुर सीट से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। तो दूसरी ओर कांग्रेस इससे उत्साहित नजर आ रही है, इस बीच अब रामनिवास रावत ने विजयपुर की जनता को उन्हें वोट करने के लिए धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

रामनिवास रावत ने कहा भाजपा के कुछ लोग BJP में उनकी एंट्री से खुश नहीं थे

रामनिवास रावत ने कहा कि वो विजयपुर के विकास के लिए कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए और बीजेपी में शामिल होने के बाद भाजपा ने उन्हें वन मंत्री बनाया श्योपुर को मंत्री पद की सौगात दी, लेकिन इस बात से कुछ भाजपा के लोग ही खुश नहीं थे।

रामनिवास रावत ने जनता को दिया धन्यवाद 

रामनिवास रावत ने जनता को धन्यवाद दिया है। रामनिवास रावत ने कहा है कि जनता ने तो चुनाव में उनका साथ दिया है, लेकिन विजयपुर के कुछ भाजपा के लोग उनके मंत्री पद और उनके कद को पचा ही नहीं पा रहे थे। रामनिवास रावत ने हार की वजह भीतरघात को बताया है।

Related Articles

Back to top button