ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
मध्यप्रदेश

नदी में डूबने से डॉक्टर और 13 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, रातभर चला रेस्क्यू

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एनसीएल कंपनी के रिटायर्ड डॉक्टर की गोपद नदी के गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। अभी डॉक्टर की 13 साल की बच्ची लापता है, जिसे ढूंढने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि बच्ची नदी में डूब रही थी और रिटायर्ड डॉक्टर बच्ची को बचाने के लिए पहुंचे थे। हादसे में घायल दो डॉक्टरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आपको बता दें कि गोपद नदी में नहाने के दौरान 13 वर्षीय बच्ची के गहरे पानी में जाने से उसे बचाने के दौरान हादसा हुआ है।

यह घटना सिंगरौली के लघाडोल थाना क्षेत्र की है। नदी में डूबे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, एक डॉक्टर डेंटल एचओडी हरीश सिंह व मासूम प्रेरणा 13 वर्षीय की नदी में डूबने से मौत हुई है। यह घटना रविवार की है शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला व एएसपी शिव कुमार मौके पर पहुंचे। रातभर एसडीआरएएफ ग्रामीण व पुलिस की टीम लापता 13 वर्षीय बच्ची की नदी के पानी में तलाश करती रही।

Related Articles

Back to top button