ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में हार के बाद INDIA ब्लॉक में रार, ममता को गठबंधन का नेता बनाने की मांग

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक की हार के बाद अब तकरार सामने आने लगी है. तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता बनाने की मांग की है. तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस की चुनावी हार की आलोचना की. उन्होंने कांग्रेस से कहा कि वह अपना अहंकार का त्याग करे और ममता बनर्जी के इंडिया गठबंधन के रूप में स्वीकार करे.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. टीएमसी ने सभी छह विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है. इनमें से पांच सीट टीएमसी के पास पहले से थी और इस चुनाव में भाजपा के अधीन वाली मदारीहाट को भी जीत ली है.

तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने जोर देकर कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के लिए गठबंधन को एकजुट और निर्णायक नेता की जरूरत है. उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी ने अपना नेतृत्व सदा ही साबित किया है और वह लंबे समय से जमीन से जुड़ी हुई हैं.

ममता को इंडिया गठबंधन का नेता बनाने की मांग

हुगली जिले के श्रीरामपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कल्याण बनर्जी ने कहा कि हाल के चुनाव में हुई विफलता को कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों को स्वीकार करना चाहिए और उन्हें अपना अहंकार त्यागकर इंडिया ब्लॉक के नेता के रूप में ममता बनर्जी को स्वीकार करना चाहिए.

बता दें कि शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में फिर से महायुति की सत्ता में वापसी हुई और महाविकास अघाड़ी को करारी हार मिली है, जबकि झारखंड में इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में हेमंत सोरेन ने फिर से सत्ता में वापसी की है. हालांकि कांग्रेस ने दो लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल की है, लेकिन महाराष्ट्र की हार के बाद अब टीएमसी नेता ने कांग्रेस के नेतृत्व पर ही सवाल उठा दिया है.

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने दावा किया कि ममता बनर्जी का भाजपा के खिलाफ लड़ने का रिकॉर्ड रहा है. भारत की राजनीति में उनकी पहचान एक लड़ाकू नेता के रूप में रही है. जनता से जुड़ने की उनकी क्षमता और उनका नेतृत्व उन्हें इंडिया गठबंधन का एक आदर्श नेता बनाती हैं.

विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी की जीत

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया है. झारखंड में कांग्रेस सत्तारूढ़ झामुमो की जूनियर पार्टनर बन गई है. इंडिया ब्लॉक में उसकी भूमिका काफी कम हो गई है और जूनियर पार्टनर बन गई है.

दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी लगातार जीत हासिल कर रही है और पार्टी लगातार बंगाल में मजबूत हो रही है. हालांकि आरजी कर में लेडी डॉक्टर की हत्या के मामले में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ अभियान चलाया गया था. टीएमसी के खिलाफ जनमत बनाने की कोशिश की गई थी, लेकिन राज्य की जनता पूरी तरह से टीएमसी के साथ है और विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी की जीत ने ममता बनर्जी के नेतृत्व को फिर से साबित कर दिया है. इस उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी को गहरा झटका लगा है

Related Articles

Back to top button