ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
उत्तरप्रदेश

मेरठ में महिला से छेड़छाड़ पर बवाल, 2 पक्षों के लोग आमने-सामने; भारी पुलिस बल तैनात

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के मामला थमने के बजाय और गहराता जा रहा है. सरधना थाना क्षेत्र के मेहरमति गणेशपुर गांव में रविवार को इसी मामले में दूसरे समुदाय के लोगों ने एक हिंदू महिल के घर पर हमला किया था. इस दौरान महिला समेत परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए आरोपियों को खदेड़ा. इस संबंध में पुलिस ने डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार सुबह वह गोबर के उपले बना रही थी. इसी दौरान दूसरे समुदाय के युवक ने उसके छेड़छाड़ की. वहीं जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज किया. विवाद बढ़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया. आरोप है कि पुलिस के वापस लौटने के कुछ देर बाद आरोपी युवक ने कुछ बाहरी लोगों को बुलाकर महिला के घर पर हमला बोल दिया.

19 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर

आरोपियों ने लाठी डंडे भांजे और आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की. इस घटना में युवती के अलावा उसके भाई और पिता समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुए हैं. इसमें साफ तौर पर लोग फायरिंग करते और एक दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं. फिलहाल हालात को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 19 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है.

Related Articles

Back to top button