ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
मध्यप्रदेश

दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या

देवास। अंचल के पीपलरावां थाना क्षेत्र के दूरस्थ इलाके बालोन पुलिस चौकी के गांव आगरी में दो नशेड़ी दोस्तों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया, इसी दौरान एक ने दूसरे पर गुप्ती से पेट में दो-तीन वार करके उसकी हत्या कर दी। हत्या के आरोपित को पीपलरावां पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात की है। 55 वर्षीय नारायण पुत्र धूलजी गुर्जर व गांव का ही 35 वर्षीय मान सिंह पुत्र जीतू आपस में दोस्त हैं और आदतन नशेड़ी हैं। गुरुवार रात को आरोपित मान सिंह ने नारायण को 50 रुपये देकर शराब लाने के लिए कहा था।

किसी कारण से नारायण शराब नहीं लाया तो आरोपित मान सिंह उसके घर पहुंच गया। यहां रुपये व शराब को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान मान सिंह ने नारायण के पेट में गुप्ती से वार कर दिए। वारदात की सूचना शुक्रवार सुबह पुलिस को मिली। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची।

शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपित मान सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। टीआई कमल सिंह गेहलोत ने बताया कि नारायण और व आरोपित मान सिंह दोनों नशे के आदी हैं, साथ ही रहते थे और खाते-पीते थे।

एक हफ्ते पहले भी हुई थी हत्या की वारदात

नारायण के परिवार में कोई नहीं है, हत्या उसके घर के समीप ओटले पर हुई है। गौरतलब है कि पीपलरावां थाना क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पहले भी हत्या की वारदात हुई थी, युवक की हत्या में उसकी पत्नी व अन्य सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

थाने के निरीक्षण पर पहुंचे एसपी ने देखे दस्तावेज

देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा गुरुवार को कन्नौद पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस थाना भवन का अवलोकन करते हुए थाने के विभिन्न दस्तावेज देखे। नगर में अति आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान एसडीओपी केतन अडलक, टीआई तहजीब काजी, एसआई राहुल रावत, दीपक भोंडे, एएसआई गणेश विश्नोई, हेड मोहर्रिर मोहन सिंह चौहान सहित थाना स्टाफ मौजूद था।

Related Articles

Back to top button