ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : जंगली हाथियों के हमले में पांच मवेशियों की मौत

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथियों ने एक गांव में हमला कर एक बछड़े समेत पांच मवेशियों की जान ले ली तथा फसलों को नुकसान पहुंचाया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत पसान परिक्षेत्र के सिरी गांव में रविवार रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया और एक बछड़े समेत पांच मवेशियों को मार डाला। हाथियों ने यहां खेतों में लगी फसलों और एक घर को भी नुकसान पहुंचाया है।

कटघोरा वन मंडल के वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि रविवार रात जंगली हाथियों का एक दल सिरी गांव पहुंचा और वहां गोविंद सिंह के घर के कोठार में बंधे मवेशियों को मार डाला। हाथियों ने सिंह के घर के एक हिस्से को तोड़ दिया है तथा फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

निशांत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग का दल मौके पर पहुंचा। उनके अनुसार, मवेशियों की मौत का प्रकरण बनाकर किसान को नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि हाथियों के हमले के बाद ग्रामवासी डरे हुए हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है तथा हाथियों पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button