ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मध्यप्रदेश

राम-जानकी की शादी में जरूर आना…ओरछा में विवाह पंचमी की तैयारियां, छप गए निमंत्रण कार्ड

निवाड़ी : मध्य प्रदेश के ओरछा में आज से राम जानकी के विवाह महोत्सव की तैयारियों के साथ विवाह की धूम शुरू हो गई है। 5 दिसंबर से विवाह की प्रमुख रस्में शुरू हो जाएंगी। विवाह महोत्सव के पूर्व कार्ड छप चुके हैं। रीति अनुरूप सभी जगह निमंत्रण भेजे जा रहे हैं और तैयारियां जोर-शोर पर हैं।

●जानें कब है राम-जानकी विवाह…

भुवन चारिदस भरा उछाहू, जनकसुता रघुबीर बिआहू..! श्रीरामचरितमानस की इन चौपाईयों में भगवान राम-सीता के विवाह में जैसे हर्ष का वर्णन किया गया है। ठीक वैसे ही राम राजा सरकार की ओरछा नगरी इन दिनों विवाह पंचमी की तैयारियों में जुटी है। ओरछा में 450 वर्षों की परंपरा के अनुसार विवाह पंचमी के उपलक्ष्य में श्रीराम-जानकी का विवाह उत्सव मनाया जाएगा।

●1200 निमंत्रण-कार्ड…

जानकारी के मुताबिक, मंदिर समिति ने तकरीबन 1200 निमंत्रण-कार्ड छपवाए हैं। जहां इन्हें विशिष्ट अधिकारिक हाथों-हाथ चारों तीर्थ, 12 ज्योतिर्लिंग और अयोध्या सहित देशभर के प्रमुख मठ-मंदिरों तक पहुंचाए जाएंगे। यहां पर अवध और मिथला की परंपरा से अलग बुंदेली रीति-रिवाज से विवाह किया जाएगा।

●तीन दिन होगा विवाह महोत्सव…

पुरातन परम्परा अनुरूप ओरछा में श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव तीन दिनी होगा। पहले दिन 5 दिसंबर को हल्दी और मंडप, दूसरे दिन 6 दिसंबर को भगवान की राजशी ठाट-बाट के साथ बारात और तीसरे दिन 7 दिसंबर की सुबह कुंवर कलेवा के साथ विदाई की रस्मों की तरह विवाह महोत्सव का समापन होगा।

Related Articles

Back to top button