ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
मध्यप्रदेश

छतरपुर में पुराने विवाद को लेकर युवक को मार दी गई गोली, अस्पताल में इलाज जारी

छतरपुर।मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में युवक को पैर में गोली मारने का मामला सामने आया है, जहां युवक का आरोप है कि उसने प्रेम विवाह किया था जिससे नाराज लड़की के परिजनों (ससुराल वालों) ने उसे गोली मार दी। घटना शहर के ओरछा रोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कैडी तिराहा की है। जहां घायल ने बताया कि उसने लड़की के घर वालों की मर्जी के बिना प्रेम विवाह किया था जिससे कि वह नाराज चल रहे थे। तो मौका देखकर लड़की के मामा ने राह चलते उसे गोली मार दी जो उसके पैर में जाकर लगी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका ईलाज चल रहा है।

वहीं इस मामले पर सूत्रों से पता चला है कि युवक के साथ हुए गोलीकांड में संदिग्धता है। दरअसल बमीठा थाना में दर्ज पुराने मामले में राजीनामा के चलते युवक ने खुद को गोली मार ली ताकि युवती के परिजनों पर राजीनामा को लेकर दवाब बन सके और इस तरह से उन्हें झूठे केस में फंसाकर उन पर दवाब बनाया जा रहा था।

वहीं घटना और मामले की जानकारी मिलने के बाद ओरछा रोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना और मामले में बारीकी से जांच/छानबीन कर रही है और जांच के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button