ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
मध्यप्रदेश

IPS बना बेटा लेकिन घर वालों को नहीं दे पाया पहली ज्वाइनिंग की खुशी…

सिंगरौली : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में सिविल सेवक के रूप में पदस्थ अखिलेश कुमार सिंह के IPS बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। IPS हर्षवर्धन अपनी ट्रेनिंग पूरी कर डीएसपी के रूप पहली ज्वॉइन करने के कर्नाटक के हासन जा रहे थे।

हर्षवर्धन कर्नाटक 2023 बैच के IPS अधिकारी थे। उन्होंने पहले ही प्रयास में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। जानकारी के मुताबिक हासन के पास स्थित किट्टानेगडी गांव में सरकारी वाहन का टायर फट गया जिससे वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया।

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में रहता है हर्षवर्धन का परिवार

हर्षवर्धन का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वर्तमान में मध्यप्रदेश के रीवा जिले में रहते हैं। हर्षवर्धन के पिता अखिलेश कुमार सिंह सिंगरौली जिले के देवसर में sdm के रूप में पदस्थ हैं। IPS बेटे की मौत की दुःखद खबर सुनकर पूरा परिवार सदमे में है। हर्षवर्धन के परिजन कर्नाटक के लिए रवाना हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button