ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
महाराष्ट्र

फिर विवादों में EVM, ठाकरे की शिवसेना ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, दागा ये सवाल

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में में बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है. वहीं महाविकास अघाड़ी गठबंधन को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. चुनाव नतीजे जारी होने के बाद से ही महाराष्ट्र में ईवीएम को लेकर लगातार सियासी हंगामा शुरू हो गया. विपक्ष लगातार ईवीएम को लेकर सवाल खड़े कर रहा है. इस बीच शिवसेना UBT ने सोमवार 2 दिसंबर को एक बार फिर पोस्टल बैलेट और EVM के आंकड़ों में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है.

शिवसेना (UBT) सचिव और बांद्रा ईस्ट सीट पर जीत दर्ज करने वाले वरुण सरदेसाई चुनाव आयोग से पूछा है कि जब पोस्टल बैलेट में हम 143 सीट पर आगे थे, तो EVM की काउंटिंग में महाविकास अघाड़ी 46 पर कैसे आ गई. उन्होंने कहा कि इससे EVM में गड़बड़ी होने की आशंका साफ जाहिर होती है और इससे इंकार नहीं किया जा सकता है.

‘EVM के मुद्दे को लेकर जनता के सामने जाएंगे’

वरुण सरदेसाई ने कहा कि महाविकास अघाड़ी EVM के मुद्दे को जनता के सामने रख रही है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी जिन पोस्टल बैलेट काउंटिंग में आगे थे, EVM में वो ट्रेंड बना रहा, लेकिन विधानसभा में ये ट्रेंड नहीं दिखा. सरदेसाई ने सवाल कि किया कि अगर हिंदुत्व के वोट से महायुति ने चुनाव में जीत दर्ज की है तो क्या सैनिक, प्रशासनिक अधिकारी, अत्यावश्यक सेवा से जुड़े लोग बीजेपी के हिंदुत्व को नकार रहे है.

UBT के विधायक ने चुनाव नतीजों पर उठाए सवाल

वरुण UBT के विधायक ही नहीं बल्कि ठाकरे परिवार के रिश्ते में आते है. चुनाव आयोग की साइट से आंकड़े जारी कर वरुण सरदेसाई ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पोस्टल और EVM वोटों की तुलना आज आपके सामने रखी है. पोस्टल वोटों के दौरान हम महायुति के मुकाबले कई सीटों पर आगे थे लेकिन EVM में हम महायुति से पिछड़ गए. पोस्टल में हमें 146 सीटों पर लीड मिली है, महायुति हमसे पीछे है. लेकिन जब EVM से वोटों की बात होती है उस समय हम 15 से 20 परसेंट पीछे चले जाते हैं. ये कैसे मुमकिन है.

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पोस्टल और EVM का रिजल्ट मैच हो रहा है लेकिन विधानसभा चुनाव में परिणाम बिल्कुल अलग है. वरुण ने कहा कि उन्होंने अपनी बात मीडिया के जरिए सभी के सामने रखी है. ये आंकड़े चुनाव आयोग द्वारा डिक्लेअर किए गए हैं. आगे इस विषय पर क्या फैसला लेना है यह पार्टी के वरिष्ठ नेता तय करेंगे.

Related Articles

Back to top button