ब्रेकिंग
संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां... मोहन भागवत करेंगे Gen Z और जेनरेशन अल्फा को संबोधित, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने बताया अच्छी शुरुआत; ... गुरदासपुर में जिला प्रशासन का बड़ा फैसला: मैरिज पैलेस में हथियार, बिना सत्यापन किरायेदार और साइबर कै... लुधियाना में फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन! सिविल लाइंस में छापेमारी कर 3,000 लीटर संदिग्ध देसी घी ... जालंधर में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार लुधियाना: 39 कनाल जमीन के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी, महिला की शिकायत पर विक्की, दीपक वाडियाल व अन्य... लुधियाना: विकास कार्य ठप्प होने से भड़के विपक्षी पार्षद, मेयर-कमिश्नर के खिलाफ डमी बैठक कर खोला मोर्...
मध्यप्रदेश

पुलिस को देख पहाड़ी से कूदा कुख्यात शिब्बू खान, गिरफ्तारी से पहले टूटे पैर

जबलपुर : जबलपुर का कुख्यात बदमाश आसिफ मंसूरी उर्फ शिब्बू खान को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जो 1 नवंबर से दिनेश झारिया की हत्या के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से उसके मदन महल पहाड़ी पर होने की सूचना मिली थी। जैसे ही गढ़ा थाना पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह पहाड़ी से कूद गया। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आई। पहाड़ी से कूदने पर उसके दोनों पैर टूट गए थे। पुलिस ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया है।

बता दें कि आसिफ मंसूरी उर्फ शिब्बू खान सूपाताल छुई खदान का रहने वाला है। उसके ऊपर अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की है। गढ़ा थाना सीआरोपी ने पुरानी रंजिश में 1 नवंबर को गढ़ा निवासी दिनेश झारिया की निहाल केवट, राधे, अज्जू और बुच्ची के साथ मिलकर चाकू मार कर हत्या कर दी थी। गढ़ा थाना पुलिस ने शिब्बू के सभी साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं शिब्बू फरारी काट रहा था।

Related Articles

Back to top button