ब्रेकिंग
Cockroach Janta Party Leaders Released: तिहाड़ जेल से रिहा हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रां... Kanpur Crime News: कानपुर में सनसनीखेज वारदात, दशहरा मेला देखकर लौट रहे युवक को कार की छत पर फंसाकर ... IMD Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली में हल्की ठंड तो दक्षिण भारत ... Jabalpur Electrocution Tragedy: जबलपुर में महाकाली विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 2 की... Panna Durga Visarjan Tragedy: मध्य प्रदेश के पन्ना में दर्दनाक हादसा, मूर्ति विसर्जन के दौरान बांध म... Delhi Metro GRAP-1 Update: दिल्ली में प्रदूषण के बीच DMRC का बड़ा कदम, शुक्रवार से रोजाना चलेंगी 20 ... Google Maps McLaren F1 Feature: गूगल मैप्स पर आया मजेदार फीचर, नेविगेशन के दौरान नीले तीर की जगह अब ... Best Birdwatching Destinations in India: सर्दियों में बर्डवॉचिंग का है शौक? भारत की इन 5 शानदार जगहो... Ramayana Advance Booking Record: ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन करोड़ों की कमाई और रिकॉ... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में घायल उमेश चौहान की हुई सफल सर्जरी, KE...
मध्यप्रदेश

रिटायर्ड बैंक कैशियर के घर डकैती, बदमाशों ने बुजुर्ग महिला की कनपटी पर बंदूक अड़ाकर उतरवाए जेवर

गुना: गुना में एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने रिटायर बैंक कैशियर के घर में घुसकर डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी सामने आई है कि मंगलवार तड़के 3 बजे 4 मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक दर्जन बदमाश सकतपुर रोड पर सेवानिवृत्त बैंक कैशियर पार सिंह कुशवाह के घर में घुस गए। दो बदमाशों ने घर के परिसर में सो रही पार सिंह की पत्नी मुन्नीबाई की कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया और उनके गले से मंगलसूत्र, कानों की बाली, पैर की पायल उतरवाकर चुपचाप खड़े रहने की चेतावनी देते हुए कमरों में घुस गए।

बदमाशों ने पूरे घर की जमकर तलाशी ली और अलमारी के ताले तोड़ दिए। इस दौरान एक बैग उनके हाथ लग गया, जिसमें कुछ रुपए और जेवर रखे हुए थे। बदमाश आभूषण और रुपयों से लेकर भरा बैग लेकर भाग रहे थे। इसी दौरान छत पर सो रहे पार सिंह के बेटे लखन ने नीचे आकर उनका पीछा करने का प्रयास किया। तभी एक बदमाश ने पार सिंह के बेटे पर फायर कर दिया, जिसके छर्रे घर के ही परिसर में स्थित दुकान की शटर पर लगे हुए दिखाई दे रहे हैं

गनीमत यह रही कि बदमाशों द्वारा फायर करते ही लखन कुशवाह नीचे बैठ गए, अन्यथा गोली उसके सिर में लग सकती थी। वारदात से भयभीत परिवार ने तुरंत डायल-100 को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को कोतवाली आकर एफआईआर दर्ज कराने की सलाह देकर लौट गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के लिए संपर्क किया था, लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है। वारदात का शिकार हुए परिवार का दावा है कि बदमाशों की बातचीत से वे पारदी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नजर आ रहे थे। वहीं पुलिस बदमाशों की लोकेशन के आधार पर उन्हें ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button