ब्रेकिंग
Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ... MP Politics News: बुरहानपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान का बड़ा दावा; राहुल गांधी के कार्यक्र... MP News Today: इंदौर में हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड अटेम्प्ट, उधर धार में महिला की मौत पर पुलिस का ... Bhopal Crime & Tax News: नवीबाग में चोरी-छिपे चल रही थी 'गुरु' गुटखा फैक्ट्री; सेंट्रल GST इंटेलिजें... Chhattisgarh Cow Death Case: चारा-पानी के अभाव में 30 मवेशियों ने तोड़ा दम! सूरजपुरा गोठान में भुखमर... MP Crime News: मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़; 6 राज्यों में BSF और STF का छापा, प... Rajasthan Nikay Chunav Today: 268 निकायों में सभापति व 5 निगमों में मेयर के लिए वोटिंग जारी; दोपहर 3... Alwar Thresher Accident: शादी से 2 महीने पहले उजड़ी खुशियां! अलवर में थ्रेसर की बेल्ट में फंसने से य... Mumbai Palestine Support News: गाजा समर्थन में पतंग उड़ाने पर विवाद; छात्रा हर्षदा बोराडे ने मुंबई प... Sahil Wakode Death Case: ChatGPT संदेह और दबाव में छात्र की मौत! IIT बॉम्बे के प्रोफेसर पर केस, Crim...
मध्यप्रदेश

प्रेमी के बाहों में थी मां, बेटे ने देखा तो करवा दी हत्या; इंस्टाग्राम से खुल गया राज

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने खुद के बेटे की हत्या कर दी है. संदेह होने पर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल लिया. पुलिस ने महिला की पहचान के आधार पर उसके प्रेमी को भी अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर महिला के बेटे का शव मुरैना के बीहड़ों से बरामद कर लिया है. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कहा कि तीन दिन पहले दोनों आपत्तिजनक हालत में थे.

इसी दौरान महिला के बेटे ने उन्हें देख लिया और वीडियो बना लिया था. मुरैना पुलिस के मुताबिक आरोपी रफीक खान की टायर पंचर की दुकान है. इस दुकान पर महिला का 14 वर्षीय बेटा भी काम करता था. आरोपी रफीक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसके महिला के साथ अवैध संबंध थे और इसी वजह से उसने महिला के बेटे को अपनी दुकान पर काम दिया था. दोनों आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि एक दिन वह आपत्तिजनक अवस्था में थे.

भांडा फूटने के डर से की वारदात

इसी दौरान महिला का बेटा वहां पहुंच गया और वीडियो बना लिया. इसकी जानकारी महिला ने रफीक को दी और दोनों को लगा कि उनका भांडा कभी भी फूट सकता है. ऐसे में आरोपी महिला ने ही अपने बेटे को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी को कहा. इसके बाद 27 नवंबर की दोपहर रफीक महिला के बेटे को बाइक पर बैठाकर बीहड़ में आया और यहां उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. इधर, देर शाम तक महिला का बेटा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई.

इंस्टाग्राम से मिला सुराग

मुरैना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ के मुताबिक महिला के पति की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई. इसी दौरान दो दिसंबर की शाम को उसके बेटे का शव मिल गया. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मृत लड़के का इंस्टाग्राम अकाउंट खंगाला तो पता चला कि उसने घटना के दिन एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वह दुकान मालिक रफीक के साथ जा रहा था.

पिता ने बताया नरबलि का मामला

इससे पुलिस को संदेह हुआ और रफीक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. इस दौरान पूरा मामला खुलकर सामने आ गया. पुलिस ने लड़की की मां और उसके प्रेमी रफीक को अरेस्ट कर लिया है. हालांकि लड़के कि पिता ने लोकेंद्र ने पुलिस को दिए शिकायत में नरबलि का मामला बताया है. कहा कि रफीक को बेटा नहीं था, इसलिए उसने तंत्र मंत्र के चक्कर में उसके बेटे की हत्या की है और मामले को उलझाने के लिए उसकी पत्नी को फंसा दिया है.

Related Articles

Back to top button