ब्रेकिंग
DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद... Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ... Madhya Pradesh Rain Alert: भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश; 22 से 24 सितंबर तक जारी रहे... Chandra Shekhar Azad in Basti: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव म... Bhopal RTO Officer Death: भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हथौड़े से हत्या; प्रेमी ने घर क... Indore MP Politics: इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का नया विवाद; कांग्रेस का पलटवार— कहा 'BJP ने हमेशा म... Chhatarpur News Today: हिंदू राष्ट्र के लिए फिर गूंजेगा बागेश्वर धाम का हुंकार; जानिए धीरेंद्र शास्त...
पंजाब

लुधियाना पुलिस ने सुलझाया बोरी से महिला का शव मिलने का मामला, वजह कर देगी हैरान

लुधियाना: लुधियाना के आरती चौक में बीते दिन एक बोरे में लड़की का शव फैंके जाने के मामले को लुधियाना पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझा लिया है। लुधियाना पुलिस ने इस  पेचीदा मामले को सुलझाते हुए खुलासा किया कि युवती की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही ससुर ने की थी। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति, ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हत्याकांड के बारे में बड़े खुलासे कर सकते हैं। पुलिस के अनुसार मृतका के परिवार को उसके चरित्र पर शक था, जिसके चलते उसके ससुर ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया।

इस मामले में मृतका की पहचान भी कर ली गई है। मृतका रेशमा है, जो सर्किट हाउस के पास के इलाके की रहने वाली थी। पुलिस ने देर रात मृतका के पति अजय और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि हाल ही में आरती चौक के पास सड़क किनारे मोटरसाइकिल सवार दो युवक एक बोरा फेंक रहे थे। इस दौरान जब वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोका तो उन्होंने कहा कि बोरे में आम हैं। जब बोरे से दुर्गंध आई तो उन्होंने कहा कि इसमें कुत्ता है। लोगों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी चालाकी से मोटरसाइकिल छोड़कर वहां से फरार हो गए थे। जब ​​पुलिस ने आकर बोरा खोला तो अंदर एक लड़की का शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

Related Articles

Back to top button