ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
खेल

‘मुझे पता है लेकिन…’ एडिलेड टेस्ट में किस नंबर पर बैटिंग करेंगे केएल राहुल, खुद दिया जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की शानदार शुरुआत की है. पर्थ में पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद आत्मविश्वास से भरी टीम इंडिया दूसरे टेस्ट की तैयारियां कर रही है. हालांकि कप्तान रोहित शर्मा के लिए एक बड़ी टेंशन यह है कि आखिर ओपनिंग में वे खुद खेलें या फिर केएल राहुल से ओपन कराए. बता दें कि पहले टेस्ट के दौरान रोहित टीम के साथ नहीं थे. वे अपने बच्चे के जन्म के चलते भारत में थे और उनकी गौर मौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ने टीम की कमान संभाली थी. जबकि राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की थी.

पर्थ टेस्ट की दोनों ही पारियों में राहुल लय में दिखे थे. वहीं दूसरे टेस्ट के लिए रोहित लौट चुके हैं तो इसके बाद अब टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी टेंशन यह है कि जायसवाल के साथ राहुल ओपन करें या फिर रोहित शर्मा. जब राहुल से उनकी बैटिंग पोजीशन को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने भी इसका मजेदार जवाब दिया.

राहुल बोले- मुझे बताने के लिए मना किया गया है

पर्थ टेस्ट में जब भारतीय टीम पहली पारी में 150 रनों पर सिमट गई थी तब केएल राहुल ने ओपनिंग करते हुए 76 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली थी. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 176 गेंदों में 77 रन बनाए थे. हालांकि रोहित की वापसी के चलते उनकी बैटिंग पोजीशन को लेकर संशय बना हुआ है.

राहुल से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनकी बैटिंग पोजीशन को लेकर सवाल किया गया. उनसे पूछा गया कि एडिलेड टेस्ट में आपकी बैटिंग पोजीशन क्या होगी? इस पर विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि, ‘मुझे बताया गया है, लेकिन मुझसे यह भी कहा गया है कि आज आपके साथ शेयर ना किया जाए. आपको या तो पहले दिन का इंतजार करना होगा या फिर हो सकता है जब कप्तान (रोहित शर्मा) कल यहां आएं.’

ऑस्ट्रेलिया PM XI के खिलाफ भी राहुल ने की थी ओपनिंग

गौरतलब है कि पर्थ में पहला टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ कैनबरा में दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला था. प्रैक्टिस मैच में भी राहुल ने जायसवाल के साथ मिलकर ओपनिंग की थी.

Related Articles

Back to top button