ब्रेकिंग
Delhi Fire News: मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर... Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाण... Afzal Ansari Hospitalized: समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अ... Uttarakhand News: दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट विवाद पर आया सीएम धामी का बयान, मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हु... Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदा... TRAI New OTP Rules: फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए ट... Delhi News: एमसीडी के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के ... Jharkhand BJP News: रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बै... Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक ... Ranchi Dacoity Case Solved: रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्ता...
मध्यप्रदेश

एक चूहे ने रुकवा दी ट्रेन, डेढ़ घंटा स्टेशन पर खड़ी रही मन्नारगुडी जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन

बैतूल : बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर मन्नारगुडी से जोधपुर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन एक चूहे के कारण करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही। घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर शाम करीब 5.30 बजे जैसे ही ट्रेन आकर रुकी ट्रेन के एसी कोच बी 7 में कोच ने एक वायर काट दिया। जिससे झुलस गया। वही कोच में धुंआ उठने लगा। एसी कोच में धुएं के कारण सायरन बजने लगा। जिससे यात्री घबरा गए और ट्रेन से नीचे उतरने लगे। जिस पर आरपीएफ एवं रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिस पर ट्रेन में तैनात एसी मैकेनिक द्वारा मौके में पहुंचकर सुधार कार्य किया गया। इसके बाद करीब 7 बजे ट्रेन को इटारसी की ओर रवाना किया गया।

चूहे के कारण हुआ था शॉर्ट सर्किट

ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री विजय ने बताया कि मन्नारगुडी से जोधपुर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन का घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉपेज नहीं था। लेकिन इस ट्रेन को घोड़ाडोंगरी स्टेशन पर रोका गया था। इसी दौरान ट्रेन के बी7 कोच में धुआं उठने लगा जिससे ट्रेन में अलार्म बजा जिससे यात्री घबरा गए। आरपीएफ और एसी मैकेनिक मौके पर पहुंचे और जहां से धुंआ निकल रहा था। वहां खोलकर देखा तो वहां चूहा जल रहा था। जिस पर सुधार कार्य किया गया।

ढोडरामोहार रेलवे स्टेशन के पास स्पेशल ट्रेन के इंजन में आई खराबी

घोड़ाडोंगरी और इटारसी सेक्शन में ढोडरामोहार रेलवे स्टेशन के मंगलवार शाम को बेंगलुरु से दानापुर जा रही स्पेशल ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई। जिसके चलते करीब 2 घंटे तक ट्रेन को रोकना पड़ा। वही ट्रेन के इंजन में आई खराबी के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस आंध्रप्रदेश एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को बरबतपुर, घोड़ाडोंगरी, बैतूल, मरामझिरी रेलवे स्टेशन पर रोका गया।

रेलवे के पीआरओ ने घटना से किया इनकार

वही मध्य रेल डीआरएम नागपुर मंडल के पीआरओ यस जमबन्दू ने बताया कि ट्रेन में धुआं उठने एवं खराबी की कोई सूचना नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button