ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
मध्यप्रदेश

जनसुनवाई में महिला ने कलेक्टर परिसर में फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, मचा हड़कंप

सागर : मध्य प्रदेश के सागर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला कलेक्टर परिसर में लगे पेड़ पर रस्सी डालकर फांसी लगाने का प्रयास करने लगी। यह देखकर प्रशासन तत्काल हरकत में आया और आनन-फानन में आसपास मौजूद कर्मचारियों ने महिला को पकड़ लिया और उसे समझाने का प्रयास किया।

पीड़ित महिला बीना के ग्राम बसारी से आई थी। महिला का आरोप है कि पिछले 5 सालों से प्रशासन के चक्कर काट रही हूं लेकिन आज तक न्याय नहीं मिला। महिला का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया और जमीन धोखे से अपना नाम भी कर ली। महिला पिछले 5 सालों से जमीन वापस पाने के लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रही है लेकिन आज दिनांक तक उसको जमीन वापस नहीं मिल सकी। इसी से तंग आकर महिला ने सागर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान यह कदम उठा लिया।

Related Articles

Back to top button