ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
मध्यप्रदेश

गुना में सकल हिंदू समाज ने किया धरना प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ निकाली रैली

गुना। बांग्लादेश में हिंदू समाज सहित तमाम अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सकल हिंदू समाज ने गुना के हनुमान चौराहे पर एकत्रित होकर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली निकालकर भारत के महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया है, जिसमें भारत सरकार से पड़ोसी देश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है। गुना में सकल हिंदू समाज के आव्हान पर मंगलवार की दोपहर लगभग 1 बजे हजारों की संख्या में लोग हनुमान चौराहे पर एकत्रित हुए। विरोध-प्रदर्शन के दौरान मंच से साध्वी राधा किशोरी सहित कई साधु-संत और हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने संबोधन दिया।

सभी ने कड़े शब्दों में बांग्लादेशी की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते निंदा की है। इसके बाद हनुमान चौराहे से एक विशाल रैली शुरु हुई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां देश की राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन में केंद्र से हस्तक्षेप की मांग करते हुए बांग्लादेश में सामने आई 10 बड़ी घटनाओं का जिक्र किया गया है। रैली के माध्यम से हिंदू समाज ने भारत सरकार से कूटनीति के माध्यम से बांग्लादेश पर नकेल कसने की मांग की है।

इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से भी जरूरी कार्रवाई का आव्हान किया है। प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित कई समाज के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। विरोध-प्रदर्शन के दौरान हनुमान चौराहे पर भगवा ध्वज लहराकर हिंदू एकता का आव्हान किया गया।

Related Articles

Back to top button