ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
मध्यप्रदेश

बैरसिया में 16 वर्ष के किशोर की हत्या कर शव नदी में फेंका

 भोपाल। बैरसिया थाना इलाके में जंगल में बकरियां चराने गए 16 वर्ष के किशोर ही हत्या कर शव नदी में फेंक देने का मामला सामने आया है। उसकी सभी बकरियां भी गायब है। पुलिस का अनुमान है कि बकरियों की चोरी का विरोध करने पर किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई है।

बैरिसया थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम ललरिया निवासी 16 वर्षीय जुबैर पुत्र आरिफ खान बकरियां पालने का काम करता था। वह रोजाना सुबह से बकरियां चराने के लिए जंगल जाया करता था। रविवार सुबह 10 बजे वह बकरियां लेकर जंगल चला गया था। दोपहर तीन बजे तक वह घर वापस नहीं लोटा तो स्वजन उसे तलाश करने के लिए पहुंचे। इस दौरान ललरिया और सनोदा गांव की सीमा पर नदी में जुबैर का खून से लथपथ शव पड़ा दिखा। किसी ने पत्थर से सिर कुचलकर जुबैर की हत्या करने के बाद शव नदी में फेंक दिया था। उसके सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल के पास ही खून से सना एक बड़ा पत्थर भी बरामद हुआ है। उधर मौके से जुबैर की सभी बकरियां भी गायब हैं। अनुमान है कि बकरी चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने जुबैर की हत्या कर दी। उसके बाद बकरियां लूटकर फरार हो गए। पुलिस हत्या का केस दर्ज आरोपितों की तलाश कर रही है।

मासूम की करंट लगने से मौत

रातीबड़ थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम अमरपुरा में रहने वाले दुलीचंद रविवार शाम को अपनी पत्नी व पांच वर्ष के पुत्र कृष्णा को लेकर खेत पर गए थे। खेत में बिजली के तार बिखरे हुए थे। खेलते-खेलते कृष्णा ने बिजली के तार को छू लिया। करंट लगते ही वह बेसुध हो गया। माता-पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां पर चेक करने के बाद डाक्टर ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button