ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
महाराष्ट्र

डिप्टी सीएम पद पर एकनाथ शिंदे ने नहीं खोले पत्ते, कहा- शाम को बताऊंगा

महायुति (बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की पार्टी एनसीपी) के नेताओं ने बुधवार को सरकार बनाने का दावा पेश किया. बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस 5 दिसंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद महायुति के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ ही इसमें एकनाथ शिंदे ने भी अपनी बात रखी. हालांकि, उन्होंने डिप्टी सीएम पद को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं.

एकनाथ शिंदे से पूछा गया कि क्या कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में वो भी शपथ लेंगे? इस पर उन्होंने कहा, सब्र रखिए शाम तक बताएंगे. इसी बीच अजित पवार ने कहा कि मैं तो लूंगा कल शपथ. इस पर फडणवीस, शिंदे और अजित पवार हंसने लगे. एकनाथ शिंदे ने कहा, इन्होंने (अजित पवार) सुबह भी साथ में शपथ ली थी और शाम को भी शपथ लेंगे.

सीएम और दो डिप्टी सीएम ही शपथ लेंगे: उदय सामंत

एकनाथ शिंदे ने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि हमारी सरकार ने ढाई साल में जो काम किया है वो उल्लेखनीय है. इसे इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा. उधर,शिवसेना नेता उदय सामंत ने कहा कि कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में केवल सीएम और दो डिप्टी सीएम ही शपथ लेंगे.

उदय सामंत ने दिए ये संकेत

उदय सामंत ने कहा, मंत्रिमंडल और विभागों के संबंध में फैसला बाद में लिया जाएगा. शिवसेना कार्यकर्ताओं, विधायकों और सांसदों की इच्छा है कि एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जाना चाहिए. इस दौरान उन्होंने संकेत दिए कि एकनाथ शिंदे शायद इसके लिए उत्सुक नहीं हैं. मुझे जो जानकारी है उसके मुताबिक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री ही शपथ लेंगे. मंत्रिमंडल गठन और विभागों के बंटवार पर फडणवीस, शिंदे और अजित पवार फैसला लेंगे.

Related Articles

Back to top button