ब्रेकिंग
झारखंड के गढ़वा में डायन-प्रथा को लेकर खौफनाक वारदात: फरार चल रहे सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे जेल रांची के पूर्व DDC सुनील कुमार सिंह ने फ्लैट में लगाई फांसी: 8 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद, रिम्स में... रांची-टाटा हाईवे (NH-33) पर भीषण सड़क हादसा: रामपुर के पास ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में महिला समेत ... रांची में मटन-शराब पार्टी में खूनी विवाद: पैग बनाने को लेकर चले लात-घूंसे और गोलियां, युवक रिम्स में... पलामू में हथियार के साथ रील बनाने वाले युवाओं पर पुलिस का शिकंजा: 29 से अधिक हथियार जब्त, सूचना पर इ... रांची के बरियातू में देर रात पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग: युवक के पेट में लगी गोली, रिम्स ट्रॉ... झारखंड में बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव: 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; 1 सितंबर को भी झम... पलामू की बटाने नदी में पिकनिक मनाने गए बिहार के 3 दोस्त डूबे: 2 की मौत, NDRF ने निकाला तीसरा शव राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें: हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद में FIR, वाल्मीकि समाज ने लग... रायपुर में बदला मौसम का मिजाज: 98% पहुंची आर्द्रता, सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित; मौसम विभाग ...
मध्यप्रदेश

रामनिवास रावत का मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर, क्या भाजपा में मिलेगी कोई नई जिम्मेदारी ?

भोपाल। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में आने वाली विजयपुर विधानसभा में उपचुनाव में हार के बाद रामनिवास रावत का इस्तीफा मंजूर हो गया है, आपको बता दें कि रामनिवास रावत ने हारने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदेश दौरे से लौटने के बाद 2 दिसंबर को रामनिवास रावत के इस्तीफे को अनुशंसा के लिए राज्यपाल के पास भेज दिया था। CM की अनुशंसा के बाद राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने रामनिवास रावत का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

रामनिवास रावत ने 12 दिन पहले अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं रामनिवास रावत का इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल है कि नया वन मंत्री कौन होगा? फिलहाल दो मंत्री इसके लिए सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, आपको बता दें कि पहले वन मंत्रालय की जिम्मेदारी नागर सिंह चौहान के पास थी और उनसे ही इस मंत्रालय को लेकर रामनिवास रावत को सौंपा गया था। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विजय शाह भी यह विभाग चाहते हैं।

वहीं रामनिवास रावत को लेकर सियासी गलियारों में भी चर्चाएं तेज चल रही हैं, भाजपा उन्हें नई जिम्मेदारी दे सकती है। पार्टी रामनिवास रावत को किसी निगम मंडल का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे सकती है। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की थी, आपको बता दें कि रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव के समय भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। विजयपुर उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और हार गए थे।

Related Articles

Back to top button