ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
खेल

सोमवार से 14 दिन के क्वारंटीन में रहेगी श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के अगले महीने श्रीलंका के दौरे पर जाना है। 20 सदस्यीय टीम का चयन गुरुवार रात को किया गया जिसकी कप्तानी अनुभवी ओपनर शिखर धवन करेंगे। इस दौरे पर भारतीय टीम को तीन वनडे और इतने ही टी20 मुकाबलों की सीरीज में खेलना है। सोमवार यानी 14 जून से दौरे पर जाने वाली टीम के खिलाड़ियों का क्वारंटाइन शुरू होगा।

धवन की कप्तानी में पहली बार खेलने उतरने वाली टीम श्रीलंका दौरे के लिए तैयार है। सभी खिलाड़ी इस दौरे से पहले जानकारी के मुताबिक चेन्नई में 14 दिन के क्वारंटाइन के लिए जमा होंगे। टीम के सभी 20 खिलाड़ी समेत नेट गेंदबाजों को पहले 7 दिन हार्ड क्वारंटाइन में रहना होगा। इसके बाद अगले सात दिन टीम सॉफ्ट क्वारंटीन में रहेगी। टीम इंडिया को श्रीलंका के लिए 28 जून को रवाना होना है।

कोरोना काल से पहले विदेशी दौरे पर भारतीय टीम को लोकल या ए टीम के साथ प्रैक्टिस मैच खेलने का मौका मिलता था। इससे सीरीज से पहले माहौल में ढलने में टीम को मदद मिलती थी। कोरोना की वजह से भारतीय टीम आपस में ही टीम बनाकर मैच प्रैक्टिस करेगी। जानकारी के मुताबिक टीम इंडिया वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले आपस में ही तीन प्रैक्टिस मैच खेलेगी।

जानकारी के मुताबिक भारतीय टीम के खिलाड़ी कोलंबो पहुंचने के बाद तीन दिन तक होटल में हार्ड क्वारंटाइन में रहेगी। इसके बाद उनको सॉफ्ट क्वारंटीन में रहना होगा। इस दौरान टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर पाएंगे। 4 जुलाई तक यह क्वारंटीन चलेगा इसके बाद टीम बबल में खिलाड़ियो को जाने की अनुमति होगी। 13, 16 और 18 जुलाई को तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 21, 23 और 25 जुलाई को तीन टी20 मैच खेले जाने हैं।

Related Articles

Back to top button