ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

बारिश से भीगा पटना, अगले तीन दिनों बिहार में आंधी के साथ बरसेंगे मेघा

नई दिल्ली।  बिहार में बारिश शुरू हो चुकी है। राजधानी पटना में आज बारिश दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 3 दिनों तक शहर में आंधी के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। बारिश के बाद प्रदेश का मौसम सुहाना हो गया है।

बता दें कि केरल होते हुए मानसून धीरे-धीरे सभी राज्यों में पहुंच रहा है। कई राज्यों में तो समय से पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र में मानसून पहुंचने के बाद जमकर बारिश हुई, जिसके चलते लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलभराव जैसी दिक्कतों का लोगों को सामना करना पड़ा। अब मानसून की ताजा स्थिति के बारे में बात करें तो महाराष्ट्र के बाद यह मध्य प्रदेश और गुजरात पहुंच गया है। मध्य प्रदेश में मानसून अनुमान से 7 दिन पहले पहुंच गया है। बंगाल की खाड़ी में उत्तर पश्चिम की तरफ कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है

मध्य प्रदेश में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून अपने सामान्य समय से 7 दिन पहले ही मध्य प्रदेश में पहुंच गया। जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग, भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पी. के. साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है।

अगले 24 घंटे में यहां होगी बारिश

इससे ओडिशा और गंगा से लगे पश्चिम बंगाल के इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में आज से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

15 जून तक दिल्ली में पहुंचेगा मानसून, आज बरस सकते हैं मेघा

दिल्ली में 15 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो 27 जून के निर्धारित समय से करीब 12 दिन पहले ही मानसून राजधानी में एंट्री कर सकता है। इसके साथ ही आज राजधानी में बारिश के आसार बन रहे हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी।

उत्तराखंड में भी बदला मौसम (Uttarakhand Weather Update)

वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के मौसम की बात करें यहां पर भी तेजी से बदलाव हो रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कुमाऊं में बारिश के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण कुमाऊं में सड़कों के बंद होने का सिलसिला जारी है तो स्थानीय नदी नाले भी उफान पर हैं। वहीं, आज तड़के तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Related Articles

Back to top button