ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ... Bittu Tabahi Ajnar River: आनंद महिंद्रा और CM मोहन यादव ने की तारीफ, अब अजनार बचाओ समिति ने खोला मोर...
खेल

कप्तानी से हटाए जाने के बाद क्विंटन डिकॉक ने खेली सबसे बड़ी पारी, विंडीज के खिलाफ किया कमाल

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में दूसरे दिन साउथ अफ्रीका की पहली पारी 322 रन पर सिमटी। इसमें टीम के पूर्व कप्तान का शानदार शतक शामिल रहा। क्विंटन डिकॉक ने कप्तानी से हटाए जाने के बाद टेस्ट करियर की अपनी सबसे बड़ी पारी खेलते हुए नाबाद 141 रन बनाए। वेस्टइंडीज की पहली पारी महज 97 रन पर सिमट गई थी और इस तरह मेहमान टीम ने 235 रन की अहम बढ़त हासिल की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 82 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे।

वेस्टइंडीज के दौरे पर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान डिकॉक ने शानदार पारी खेली है। शुक्रवार को उनके बल्ले से टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी निकली। पहली पारी में 170 गेंद का सामना करते हुए 12 चौके और 7 छक्के लगाकर 141 रन की पारी खेलकर वह नाबाद लौटे। दूसरी छोर पर इस बल्लेबाज को किसी भी बल्लेबाज का लंबा साथ नहीं मिला। टीम के लिए डि कॉक अकेले ही संघर्ष करते नजर आए। इस पारी में कप्तान एडेन मारक्रम ने 60 जबकि वान डेर डुसेन ने 46 रन की पारी खेली।

डिकॉक का टेस्ट में बेस्ट स्कोर

टेस्ट क्रिकेट में दो साल बाद शतक बनाने वाले डिकॉक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 141 रन की नाबाद पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर की सबसे बड़ा पारी है। इससे पहले उनका सर्वाधिक स्कोर 129 रन का था यह भी नाबाद पारी थी जो उन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरियन में खेली थी। 129 रन की पारी 2019 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जोहान्सबर्ग में भी खेली थी।

Related Articles

Back to top button