ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
उत्तरप्रदेश

संभल: जिस चंदौसी बुलडोजर एक्शन पर असदुद्दीन ओवैसी ने उठाए सवाल, जानें उसका सच

यूपी में संभल की चंदौसी तहसील में पिछले एक सप्ताह से बुलडोजर एक्शन चल रहा है. इसको लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सरकार को घेरा है. उन्होंने आरोप लगाया कि चंदौसी में हो रही बुलडोजर कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करके की जा रही है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई, उन्हें 15 दिन पहले नोटिस भी नहीं दिया गया.

दुकानें नगर पालिका की हैं, इन्हें लीज पर मिली थीं

यहां मौजूद दुकानदारों ने बताया कि जिन दुकानों पर कार्रवाई हुई वो नगर पालिका की हैं, जो इन्हें लीज पर मिली हुई थीं. मगर, शहर के सौंदरीकरण के लिए नालों की सफाई और सड़कों का चौड़ीकरण करवाया जा रहा है, जिसको लेकर नालों पर बनीं दुकानों और ढांचों को तोड़ा जा रहा है.

मुनादी करके 15 दिनों से जानकारी दी जा रही थी

कुछ दुकानदारों ने बताया कि बुलडोजर चलाने से पहले मुनादी करके कार्रवाई की जानकारी 15 दिनों से दी जा रही थी. ठीक इसी तरह संभल गेट पर बनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण ध्वस्त किया गया. दरअसल संभल में चंदौसी अलग तहसील है. जबकि जहां हिंसा हुई वो स्थान यहां से करीब तीस किलोमीटर दूर है. चंदौसी में हो रहा बुलडोजर एक्शन का हिंसा या उससे जुड़े किसी भी आरोपी से कोई कनेक्शन सामने नहीं आया.

Related Articles

Back to top button