ब्रेकिंग
Delhi Fire News: मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर... Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाण... Afzal Ansari Hospitalized: समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अ... Uttarakhand News: दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट विवाद पर आया सीएम धामी का बयान, मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हु... Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदा... TRAI New OTP Rules: फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए ट... Delhi News: एमसीडी के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के ... Jharkhand BJP News: रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बै... Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक ... Ranchi Dacoity Case Solved: रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्ता...
बिहार

मुजफ्फरपुर: छत से टपकती थी पानी की बूंदें, पड़ोसी ने मां-बेटे पर बरसा दीं ताबड़तोड़ गोलियां

बिहार के मुजफ्फरपुर में मामूली विवाद को लेकर गोलियां चल गईं, जहां सदर थाना क्षेत्र के पताही हरि गांव में घर की नाली का पानी बहाने को लेकर मामूली सा झगड़ा हुआ, लेकिन इस झगड़े ने इतना तूल पकड़ा कि ये विवाद में बदल गया. इसी विवाद में पड़ोस के चाचा-भतीजे ने मिलकर स्थानीय वार्ड सदस्य मदन शाह की पत्नी जानकी देवी और बेटे रोहित कुमार पर गोलियां चला दीं, जिसमें रोहित को तीन और जानकी को दो गोली लगी.

गोली लगने के बाद परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गोली चलने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. हत्या आरोपी चाचा-भतीजा ने पिस्टल से आधा दर्जन से ज्यादा फायरिंग की. पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखे जब्त किए हैं. वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी.

छत से पानी गिरने पर विवाद

सूचना मिलने के बाद मौके पर सिटी एसपी एसडीपीओ दल बल के साथ पहुंचे और छानबीन शुरू की. इसके साथ ही घटनास्थल पर FSL की टीम को भी बुलाया गया. टीम ने खून के नमूने इकट्ठा किए. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए पुलिस ने वहां की सुरक्षा बढ़ा दी है. दरअसल मदन शाह के मकान से सटे एक पट्टीदार के घर की छत से पानी गिरने को लेकर दो दिनों से विवाद चल रहा था.

Related Articles

Back to top button