ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती...
मध्यप्रदेश

‘हरे बांस मंडप छाए सिया जी को राम बिहाने आए..’ राजसी ठाठबाट के साथ निकलेगी बारात, ब्याह रचाने को तैयार रामलला जू सरकार

दिनेश झा/निवाड़ी। निवाड़ी जिले की धार्मिक नगरी ओरछा दुल्हन की तरह सज कर तैयार हो चुकी है। ओरछा नगरी में दिवाली जैसा उत्सव नजर आने लगा है, ओरछा नगर को खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है। मौका है जन-जन के आराध्य प्रभु श्री राम राजा सरकार के विवाह महोत्सव का भगवान श्री राम का विवाह महोत्सव हर वर्ष तीन दिवस तक बड़ी ही धूमधाम और राजसी परंपरा के साथ-साथ बुंदेली संस्कृति के साथ मनाया जाता है।

बुंदेलखंड की अयोध्या कही जानी वाली भगवान रामराजा सरकार की नगरी में हर वर्ष भगवान राम और माता जानकी का तीन दिवसीय विवाहोत्सव बुंदेली परम्परा और राजसी वैभव के साथ मनाया जाता है। आज राम जानकी विवाह की पूर्व संध्या पर एक लाख दीप प्रज्वलित कर इस तीन दिवसीय विवाहोत्सव को जिला प्रशासन नया रूप दिया गया है।

श्रीराम विवाह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह ओरछा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को भी प्रदर्शित करेगा। 6 दिसंबर को श्री राम राजा जू वर यात्रा (राम बारात) रात्रि 7:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा विवाह महोत्सव में संत समागम, रामचरित मानस प्रवचन, धनुष यज्ञ, श्री राम सेवादल द्वारा लीला का मंचन और 7 दिसंबर को श्रीराम कलेवा तथा भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button