ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
मध्यप्रदेश

क्रिकेट के सट्टे और दुबई से जुड़े इंदौर और धार में आयकर विभाग की रेड के तार

इंदौर। इंदौर और धार जिलों के अलग-अलग शहरों में जारी आयकर के छापे और जांच की कार्रवाई 36 घंटे बाद भी जारी रही। गुरुवार सुबह आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग ने इंदौर के कपास कारोबारी, मनावर के रियल एस्टेट, क्रिकेट सट्टे के बुकी और राजगढ़ में ज्वैलर्स के ठिकानों पर जांच शुरू की थी।

शुक्रवार शाम तक राजगढ़ के एक ज्वैलर्स के यहां छापेमारी खत्म कर दी गई। शेष ठिकानों पर आयकर की टीमें इसके बाद भी जांच में जुटी थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आयकर विभाग को अलग-अलग जगह से करोड़ों रुपये का हिसाब कच्ची पर्चियों और डायरियों पर मिला है।

बताने से कतरा रहा आयकर विभाग

आयकर विभाग फिलहाल इस बारे में कुछ बोलने से कतरा रहा है। छापे के केंद्र में मनावर के कारोबारी मनावर के गोलू सावन पहाड़िया को रखा गया है। आयकर के सूत्रों के अनुसार पेट्रोल पंप संचालक पहाड़िया के घर से अघोषित संपत्ति के दस्तावेज और हिसाब बरामद किए गए हैं।

बड़े पैमाने पर लेन-देन का हिसाब मिला

सबूत मिलने के बाद आयकर की कुछ टीमें इंदौर में रतलाम कोठी और अन्य क्षेत्रों में भी सर्च के लिए पहुंचीं। डायरियों में पहाड़िया के घर से कई लोगों के नाम से दर्ज एंट्रियां भी बरामद हुई हैं। इसमें बड़े पैमाने पर लेनदेन का हिसाब मिला है।

इस बीच करीब सवा दो करोड़ रुपये से ज्यादा नकदी अलग-अलग ठिकानों से बरामद हुई है, लेकिन आयकर ने अब तक नकदी की जब्ती को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

ऊपर से निर्देश, दुबई कनेक्शन की जांच

आयकर की इस कार्रवाई के लिए इनपुट और निर्देश सीधे इकोनामिक इंटेलीजेंस यूनिट और दिल्ली व गुजरात से मिले थे। इसके बाद प्रदेश के अलग-अलग शहरों के आयकर अधिकारियों की मिश्रित टीमें बनाकर भोपाल से इंवेस्टिगेशन विंग ने छापों के लिए रवाना की।

अधिकारियों ने छापों के पहले रात को देवास के नंदनकानन रिसोर्ट में डेरा डाला और वहां से अलग-अलग हिस्सों में टीमों को अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। जांच में लगे अधिकारियों के फोन भी सर्विलांस पर होने की जानकारी मिली है।

बताया जा रहा है कि मनावर के कारोबारियों के दुबई के कुछ लोगों से लेन-देन के सबूत मिले हैं। इसमें हवाला और क्रिप्टो करेंसी भी शामिल हैं। पहाड़िया की बीते महीनों में हुई बार-बार की दुबई यात्रा की कड़ियां भी आयकर विभाग तलाशने में लगा है।

Related Articles

Back to top button