ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
मध्यप्रदेश

इंदौर में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के बेटे के शोरूम में तोड़फोड़, पोते से हाथापाई

इंदौर। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ताई के बेटे मिलिंद महाजन के नेमावर रोड स्थित शोरूम पर शुक्रवार देर शाम जमकर तोड़फोड़ हुई। तोड़फोड़ करने वाला भाजपा नेता प्रताप करोसिया के परिवार से है।

पुलिस ने शोरूम मैनेजर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। हंगामा नेमावर रोड स्थित मिड्रवेस आटोमोबाइल पर हुआ। यहां वाहनों का सर्विस सेंटर भी है। मैनेजर भूषण दीक्षित ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम सात से सवा सात बजे के बीच की है।

आरोपित सौरभ करोसिया अपने साथियों के साथ सर्विस सेंटर-शोरूम आया और अपनी गाड़ी स्वराज माजदा बगैर पैसे दिए और बगैर गेट पास के बाहर ले जाने लगा। हमने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने कहा कि किसके बाप में हिम्मत है, जो मेरी गाड़ी रोक सकता है। सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका तो वह और उसके साथी गाली-गलौज करने लगे। सौरभ ने शोरूम में पत्थर मारकर कांच फोड़े व हंगामा करने लगा।

बदमाशों ने तोड़फोड़ की और टीआई बचाने में लगे रहे

गार्ड गणेश दुबे के मुताबिक सौरभ अपने साथ सात-आठ लोगों को लेकर आया था। जब गेट पास मांगा तो उसने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। मुश्किल से उसे रोका तो वह तोड़फोड़ करने पर आमादा हो गया। उसके साथियों ने भूषण को पटक-पटक कर मारा।

ताई के पोते सिद्धार्थ के साथ भी हाथापाई की। परिसर में बने चैंबर के कांच भी फोड़ दिए। कुर्सियां और अन्य सामान भी उठाकर फेंक दिया। आरोपित बगैर पैसे दिए गाड़ी लेकर चले गए। पुलिस को सूचना दी मगर थाना प्रभारी नीरज मेढा एफआईआर टालते रहे।

वरिष्ठ अधिकारियों को बताने के बाद पुलिस पहुंची व सिर्फ सौरभ पर ही नामजद केस दर्ज किया जबकि सीसीटीवी फुटेज में उसके साथी भी तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। उधर प्रताप करोसिया ने सफाई में कहा कि महाजन परिवार से मेरे अच्छे संबंध हैं। सौरभ मेरा भतीजा है, फिर भी कार्रवाई के लिए पुलिस को बोला।

Related Articles

Back to top button