ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मनोरंजन

10 साल पहले था सलमान खान की फिल्मों का खौफ! शाहरुख-प्रभास ने भी टेक दिए घुटने, 900 करोड़ी फिल्म ने काटा था भौकाल

सलमान खान और शाहरुख खान एक दूसरे के बेहद अच्छे दोस्त हैं. दोनों स्टार्स के बीच सालों से दोस्ती का रिश्ता है. लेकिन शाहरुख और सलमान के बीच साल 2008 में एक पार्टी के दौरान लड़ाई हो गई थी. हालांकि वक्त गुजर जाने के बाद दोनों का पैचअप हो गया था. बड़े पर्दे पर दोनों साथ में भी नजर आ चुके हैं, लेकिन इनकी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस जंग भी हो चुकी है.

साल 2015 में भी सलमान खान और शाहरुख खान के बीच अपनी-अपनी फिल्मों के जरिए रेस लगी थी. उस रेस में सलमान खान ने शाहरुख खान को पछाड़ दिया था. 10 साल पहले बॉक्स ऑफिस की लड़ाई में सलमान ने अकेले 900 करोड़ से ज्यादा छाप दिए थे. उन्होंने न सिर्फ शाहरुख बल्कि साउथ सुपरस्टार प्रभास को भी पटखनी दे दी थी.

दिलवाले-बाहुबली ने कमाए थे इतने करोड़

साल 2015 में प्रभास ने ‘बाहुबली’ जैसी फिल्म के जरिए कमाल का स्टारडम हासिल किया था. इस फिल्म ने हर किसी का दिल जीत लिया था. 180 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी ‘बाहुबली’ ने वर्ल्डवाइड 650 करोड़ का कलेक्शन करके कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का डायरेक्शन एसएस राजामौली ने किया था. इसी साल शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ भी रिलीज हुई थी. इसमें उनके साथ काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन जैसे कलाकार भी थे. इस फिल्म ने भी शानदार कमाई की थी. ‘दिलवाले’ ने वर्ल्डवाइड 388 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इसका बजट 165 करोड़ रुपये था.

अकेले सलमान ने बटोरे थे 900 करोड़ से ज्यादा

चाहे 2015 में शाहरुख ने 388 करोड़ और प्रभास ने 650 करोड़ रुपये बटोरे हो, लेकिन इस साल बॉक्स ऑफिस के असली किंग तो सलमान खान निकले थे. उनकी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने अकेले दुनियाभर में 922 करोड़ रुपये की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. ‘बजरंगी भाईजान’ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और सलमान के करियर की सबसे शानदार फिल्मों से एक भी. फिल्म में पाकिस्तान की एक बच्ची, जो बोल नहीं सकती उसको वापस अपने देश पहुंचाने की कहानी को शानदार तरीके से पेश किया गया था. इसका डायरेक्शन कबीर खान ने किया था. फिल्म में करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हर्षाली मल्होत्रा ने भी अहम भूमिका निभाई थी.

Related Articles

Back to top button