ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
देश

Delhi Violence: हिंसा पीड़ितों को आज से मुआवजा देगी दिल्ली सरकार

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने आज से हिंसा पीड़ितों की मदद के लिए मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने देश के प्रमुख अखबारों में एक फॉर्म प्रकाशित किया है। इससे पहले  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि हिंसा में जिनके घर जले हैं, उन्हें 25-25 हजार रुपए कैश दिया जाएगा। ये रकम आज दोपहर से दी जाएगी। वहीं, जिसको भी मदद चाहिए वह नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीएम से संपर्क कर सकता है।

केजरीवाल ने कहा कि अखबार में मुआवजे के फॉर्म निकाले जा रहे हैं। मुआवजे के लिए लोग खुद फॉर्म भरकर नॉर्थ-ईस्ट के डीएम के पास जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दंगा पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए तेजी से काम हो रहा है। खाना बांटना शुरू हो गया है। जिनके घर बुरी तरह से जल गए हैं उनके लिए रैन बसेरा बसाया जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने अपने 9 रैन बसेरों और उन लोगों के लिए स्थानीय सामुदायिक केंद्रों में आवास की व्यवस्था की है जिनके घर पूरी तरह से जल गए हैं या जो अपने घर वापस नहीं जा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर हम लोगों के लिए अस्थायी टेंट की भी व्यवस्था करेंगे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट में 4 उपमंडल हैं। आम तौर पर 4 एसडीएम होते थे, लेकिन अब हमने वहां 18 एसडीएम नियुक्त किए हैं। वे जनता के बीच जा रहे हैं और उनसे बात कर रहे हैं। हम बड़े पैमाने पर भोजन वितरित कर रहे हैं।

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुआवजे का ऐलान किया था। उन्होंने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख मुआवजा देने का भी ऐलान किया। वहीं, नाबालिग की मौत पर परिजनों को 5-5 लाख रुपये दिया जाएगा। सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि मामूली रूप से घायलों को 20-20 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। हिंसा में जिनके रिक्शे को नुकसान हुआ उन्हें 25 हजार, ई रिक्शा के लिए 50 हजार, जिनका घर जला है उन्हें 5 लाख दिया जाएगा। इसके अलावा दुकान जलने पर 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button