ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
विदेश

सीरिया में बशर अल असद की सत्ता खतरे में आ गई है. विद्रोही लगातार सीरिया के शहरों पर नियंत्रण कर रहे हैं. इन सबके बीच खबर है कि असद के परिवार ने सीरिया छोड़ दिया है.

सीरिया पर जैसे-जैसे विद्रोही गुट कब्जा बढ़ा रहे हैं, वैसे ही बशर अल असद के समर्थक मैदान छोड़कर भागने लगे हैं. हयात तहरीर अल शाम के लड़ाके अन्य गुटों के साथ मिलकर सीरिया के मुख्य शहरों पर नियंत्रण कर रहे हैं. पहले अलेप्पो, हामा और अब दर्रा पर कब्जा करते हुए विद्रोही होम्स की तरफ बढ़ रहे हैं.

बशर अल-असद का देश पर नियंत्रण धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है, अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि उनके परिवार के सदस्य रूस भाग गए हैं. साथ ही राष्ट्रपति का भी पता नहीं है. असद के बचाव के लिए अब रूस भी आगे आने को तैयार नहीं है, क्योंकि पुतिन कथित तौर पर सीरियाई सैनिकों के भागने से खफा हैं.

सीरिया से भागा असद परिवार!

सीरियाई सुरक्षा और अरब अधिकारियों के हवाले से वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि असद के परिवार के जो लोग रूस भाग गए हैं, उनमें उनकी पत्नी, बच्चे और दो साले शामिल हैं. अखबार के मुताबिक सीरियाई राष्ट्रपति की ब्रिटिश मूल की पत्नी पिछले हफ़्ते अपने तीन बच्चों के साथ रूस भाग गई हैं, जबकि उनके भाई-बहन संयुक्त अरब अमीरात चले गए हैं. यह अभी भी पता नहीं कि असद सीरिया में है या नहीं.

Related Articles

Back to top button