ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मध्यप्रदेश

सेंधवा उपजेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर कराया गया था अस्पताल में भर्ती

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी, जिले के सेंधवा उपजेल में आज सुबह दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद विचाराधीन कैदी शेरू पिता दरबार की सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सिविल अस्पताल के डॉ विजेंद्र कालेन ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे जेल प्रहरी एक कैदी को इलाज के लिए अस्पताल लाए थे कैदी की हालत काफी गंभीर थी। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के अनुसार प्रारंभिक रूप से हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है, लेकिन पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट कारणों का पता चल पायेगा।

 वहीं इस पूरे मामले को लेकर उपजेल के जेलर महेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि आज सुबह बंदी के स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिली थी। बंदी को बैरक से निकालकर सिविल अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया गया लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गई। बंदी दुष्कर्म के मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत विचाराधीन होकर जेल में बंद था। इसके पहले बंदी ने कभी स्वास्थ्य को लेकर कोई शिकायत नहीं की थी। डॉक्टरों के द्वारा प्रारंभिक रूप से हार्ट अटैक से मौत होना बताया गया है।

Related Articles

Back to top button