ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मध्यप्रदेश

धर्मांतरण का दबाव बनाने से परेशान युवक ने की आत्महत्या, सास, ससुर, पत्नी समेत 5 गिरफ्तार

धमतरी : धमतरी जिले के ग्राम पोटीयाडही में एक युवक ने पत्नी द्वारा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाएं जाने से परेशान होकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। फांसी लगाने वाले युवक का नाम लीनेस साहू (30) था। लीनेस का शादी 7 सितंबर 2023 में करुणा साहू के साथ हुई थी। लीनेस ने और उनके माता-पिता और अन्य परिजनों के द्वारा प्रताड़ित होकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या ली थी।

युवक ने खुदकुशी करने से पहले अपने व्हाट्सएप के स्टेटस में धर्मांतरण को लेकर उनके ऊपर बनाए जा रहे दबाव का जिक्र किया गया था। वहीं मृतक लीनेश साहू के परिजनों की शिकायत के आधार पर अर्जुनी थाना में इसकी शिकायत भी की गई थी।

इसी के आधार पर अर्जुनी थाना पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों के बयान के आधार पर और मृतक युवक के मोबाइल में डाले हुए स्टेटस को देखते हुए मृतक युवक की पत्नी करुणा साहू, सास, ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। साथ ही धर्मांतरण के लिए दबाव डालकर प्रताड़ित करने के आरोप में अर्जुनी पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button