ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा हादसा, 25 यात्रियों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, कई लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित आनी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई, जिसके बाद उसके परखच्चे उड़ गए. आनी के शकेलहड़ के पास यह हादसा हुआ है. हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है.

जानकारी के अनुसार, कुल्लू के आनी उपमंडल के श्वाड-नगान सड़क पर निजी बस हादसे का शिकार हुई है. शुरुआती जानकारी में पता चला है कि बस में20 से 25 लोग सवार थे और यह बस करसोग से आनी आ रही थी. लेकिन बीच में हादसे का शिकार हो गई. हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए हैं. कई घायल यात्री बस के आसपास गिरे नजर आए. स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है और साथ ही पुलिस प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं.

घटना के बाद लोगों ने की मदद

घटना के बाद बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. मोड से यह बस सीधे 200 मीटर नीचे गिरी है. घायलों को लोगों ने अपनी निजी गाड़ियों में अस्पताल पहुंचाया है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीखे मोड़ पर ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और फिर बस सीधे नीचे जा पहुंची और इसके परखच्चे उड़ गए.

हादसे के बाद का वीडियो

हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें दिखा कि कैसे खाई में गिरते ही बस के परखच्चे उड़ गए हैं. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस सवार लोगों को बाहर निकाला. कुछ घायलों ने बाहर निकलने की खुद भी कोशिश की. चश्मदीदों की मानें तो अचानक से उन्हें जोरदार आवाज सुनाई दी. देखा कि खाई में बस गिर गई है. उसके अंदर से लोगों के चीखने की आवाजें आ रही थीं.

स्थानीय लोगों ने क्या बताया

स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े. सभी घायलों की मदद करने में जुट गए. पुलिस को भी तुरंत सूचना दी गई. घायलों को फिलहाल अस्पताल पहुंचाने का काम किया जा रहा है. हादसे के असल कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है. कितनों की इस हादसे में मौत हुई है, फिलहाल इसकी भी सटीक जानकारी नहीं मिली है. एक चश्मदीद ने कहा- बस तो मानो पिचक सी गई है. अंदर फंसे लोग मदद के लिए पुकार रहे थे. सभी लोगों ने मिलकर उन्हें बाहर निकाला. अभी भी रेस्क्यू जारी है.

Related Articles

Back to top button