ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

क्या बागेश्वर बाबा के छोटे भाई ने तोड़ दिया उनसे रिश्ता? वीडियो पोस्ट करके खुद बताया सच

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग का कुछ दिनों पहले एक वीडियो आया था. वीडियो में शालिग्राम ने अपनी बड़े भाई बागेश्वर बाबा से रिश्ते खत्म करने की जानकारी दी थी. वीडियो में शालिग्राम ने यह तक कहा कि उन्होंने इस बात की लिखित सूचना जिला कोर्ट तक में दे दी है. हालांकि अब उन्होंने एक और वीडियो जारी करते हुए बागेश्वर बाबा से अपने रिश्ते पर सफाई दी है. साथ ही उन्होंने कहा कि उनके वीडियो को गलत तरीके से दिखाया गया है.

शालिग्राम ने अपना नया वीडियो एक्स हैंडल पर शेयर किया है. नए वीडियो में शालिग्राम कार में बैठकर अपनी बात पर सफाई देते दिख रहे हैं. वीडियो पोस्ट कर के उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ‘कल शाम से एक वीडियो बहुत वायरल हो रही है कि पूज्य सरकार के अनुज शालिग्राम जी ने संबंध विच्छेद कर लिए. ऐसा बिल्कुल नहीं है. उनके भाव थे कि उनकी किसी गलती का जिम्मेदार पूज्य सरकार या बागेश्वर धाम पीठ को ना माना जाए.

वीडियो पोस्ट करके शालिग्राम ने बताई वजह?

शालिग्राम ने अपने वीडियो में कहा कि जय श्री राम, जय बागेश्वर धाम. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर हमारा एक वीडियो गलत तरीके से दिखाया जा रहा है. हालांकि हमारा ऐसा मकसद और उद्देश्य नहीं है. हमारा उद्देश्य हमेशा सही करने का होता है, इसलिए उस वीडियो को गलत न समझे. हमारे वीडियो को कुछ न्यूज चैनलों लोगों ने गलत तरीके से पेश किया है. आप लोग इसे अन्यथा न सोचें न ही उस वीडियों को बिल्कुल सही तरीके से न लें. हमारा उद्देश्य है कि हमारे कारण बागेश्वर महाराज जी के प्रति किसी सनातनी हिन्दुओं की आस्था है उसे ठेस न पहुंचे.

सनातनियों-साधु-संतों से माफी मांगने का था वीडियो

शालिग्राम ने नए वीडियो में कहा कि वह हमारा माफी और सनातनियों-साधु-संतों से माफी मांगने का वीडियो था, लेकिन उसे गलत तरीके से पेश किया गया है. ऐसे में आप उस वीडियो पर बिलकुल भी यकीन ना करें, ना उसे इस तरह से फैलाएं.

बागेश्वर धाम महाराज का छोटा भाई शालिग्राम गर्ग का विवादों से काफी पुराना नाता है. गर्ग का नाम अक्सर विवादों में आ चुका है. टोलकर्मी की पिटाई, तमंचा लहराने, या फिर दोस्त के घर में घुसकर मारपीट का हो. गर्ग कई मामलों की वजह से पुलिस थाने और कोर्ट के चक्कर लगा चुके हैं.

Related Articles

Back to top button