ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
धार्मिक

बुधवार के दिन भूल से भी न करें ये काम, जीवन में आने लगते हैं विघ्न!

 हिंदू धर्म ग्रंथों में बुधवार को भगवान गणेश का दिन माना गया है. सर्वप्रथम भगवान गणेश की ही पूजा भी की जाती है. भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है. बुधवार के दिन जो कोई भी भगवान गणेश का पूजन करता है, उसके घर में सुख, शांति और समृद्धि वास होता है. पूजा के अलावा भी भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार के दिन इन उपायों को करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है.

इसके अलावा हमारे हिंदू धर्म ग्रंथों में कुछ ऐसे कामों का जिक्र भी मिलता है, जिन्हें बुधवार को नहीं करना चाहिए. ऐसे कामों को करने से जीवन दरिद्रता से भर जाता है. साथ ही जीवन में कई प्रकार विघ्न आने भी शुरू हो जाते हैं. इसलिए चलिए जानते हैं कि हिंदू धर्म ग्रंथों में वो कौन से काम हैं, जिसे बुधवार को करना वर्जित माना गया है.

बुधवार के दिन न करें ये काम

  1. बुधवार का दिन भगवान गणपति के साथ-साथ बुध ग्रह का भी होता है. बुध ग्रह बुद्धि और वाणी के कारक कहे जाते हैं. इसलिए बुधवार को किसी को भी अपशब्द न कहें. इस दिन वाणी पर पूरा नियंत्रण रखें.
  2. बुधवार को कोई भी ऐसा लेन-देन न करें, जोकि रुपयों-पैसों से संबंधित हो. ज्योतिष के मुताबिक, बुधवार के दिन उधार देने या लेने वाले व्यक्ति को आर्थिक परेशानियां घेर सकती हैं. इसलिए बुधवार को उधार पैसे देने और लेने दोनों से ही बचें.
  3. बुधवार को पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें. बुधवार को पश्चिम दिशा में यात्रा करना अशुभ होता है, लेकिन अगर आपको अचानक पश्चिम दिशा में यात्रा पर निकलना पड़े तो विशेष सावधानियां अवश्य रखें.
  4. बुधवार को काले वस्त्र न पहने. हिंदू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, बुधवार को काले वस्त्र पहनने से शादीशुदा जीवन प्रभावित होता है और पति पत्नि के रिश्ते में तनाव आ जाता है.
  5. बुधवार के दिन घर पर आए किसी भी गरीब या गाय को भगाए नहीं. इससे बुध ग्रह प्रतिकूल रूप से प्रभावित होते हैं. बुधवार के दिन गरीब या गाय को भगाने के बजाय, उसको खाना और गाय को रोटी, घास या पालक का साग खिलाना लाभकारी सिद्ध होता है.
  6. बुधवार के दिन बेटी, बहन, भतजी और भांजी को मारे या डांटे नहीं. उनके साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न करें. बुधवार के दिन बेटी, बहन, भतजी और भांजी की छोटी मोटी गलती को नजरअंदाज करें और उन्हें क्षमा कर दें.

Related Articles

Back to top button