ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
टेक्नोलॉजी

WhatsApp पर आपकी प्राइवेसी से हो रहा था खिलवाड़, कंपनी ने उठाया ये कदम

WhatsApp दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है. यह ऐप अपने मजबूत सेफ्टी और प्राइवेसी फीचर्स के लिए जाना जाता है. लेकिन हाल ही में इसके सबसे भरोसेमंद फीचर्स में से एक ‘View Once’ में एक बड़ी खामी पाई गई. इस फीचर का इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं, जिसका मतलब है कि बहुत से लोगों की प्राइवेसी दांव पर लग गई थी.

View Once फीचर के जरिए आप कोई भी मैसेज या मीडिया सिर्फ एक बार ही देख सकते हैं. इसके बाद वो अपने आप डिलीट हो जाता है. व्यू वंस के जरिए भेजे गए फोटो-वीडियो या फाइल को डाउनलोड नहीं किया जा सकता है. इसके अलावा वॉट्सऐप पर व्यू वंस से सेंड किए फोटो-वीडियो का स्क्रीनशॉट भी नहीं लिया जा सकता है.

वॉट्सऐप वेब ऐप में था बग

व्यू वंस में फीचर में मौजूद बग की वजह से वॉट्सऐप के वेब ऐप पर भेजे गए मैसेज को डाउनलोड करना मुमकिन हो गया था. इससे यूजर्स की प्राइवेसी का सीधा उल्लंघन हो सकता था. जेंगो वॉलेट के को-फाउंडर और सीटीओ ताल बेरी के हवाले से टेकक्रंच ने अपनी रिपोर्ट में इस बग का खुलासा किया था.

वॉट्सऐप ने ठीक किया बग

अब वॉट्सऐप ने इस बग को अब ठीक कर दिया है. लेकिन इस घटना से ये साबित होता है कि कोई भी ऐप पूरी तरह से सुरक्षित नहीं होता. इसलिए हमें हमेशा अपनी ऑनलाइन सेफ्टी को लेकर सतर्क रहना चाहिए और अपने डिवाइस और ऐप्स को अपडेट रखना चाहिए.

वॉट्सऐप ने दी ये सलाह

इस बाबत वॉट्सऐप की तरफ से कहा गया कि हम लगातार प्राइवेसी प्रोटेक्शन की लेयर बना रहे हैं. इसमें वेब पर व्यू वंस फीचर के लिए भी अहम अपडेट जारी करना शामिल है. कंपनी ने इस बात पर भी जोर दिया कि यूजर्स को केवल भरोसेमंद लोगों को ही व्यू वंस मैसेज भेजना चाहिए और ऐप के लेटेस्ट वर्जन का इस्तेमाल करना चाहिए.

Related Articles

Back to top button