ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
मध्यप्रदेश

लापरवाही की इंतहा ! इलाज के लिए अस्पताल में तड़पता रहा शख्स, 2 घंटे बाद बेटी की गोद में तोड़ा दम

गुना  : गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें घायल होने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोन सिविल अस्पताल में पदस्थ स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक विदिशा जिले के आनंदपुर थाना अंतर्गत ग्राम ओकलीखेड़ा निवासी 35 वर्षीय राकेश अहिरवार सोमवार को गुना जिले के मोतीपुरा में एक परिचित को छोड़ने आए थे। वापस लौटते समय सुबह 11 बजे उन्हें गुना-आरोन रोड पर स्थित ग्राम माता मूडऱा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल राकेश को अज्ञात शख्स आरोन सिविल अस्पताल छोड़कर चला गया और किसी तरह परिजनों को सूचना भेज दी। दुर्घटना होने पर लगभग 2 घंटे बाद आरोन सिविल अस्पताल पहुंचे परिजनों ने देखा कि राकेश अहिरवार का उपचार शुरु नहीं किया गया और वह बुरी तरह तड़प रहा था। आरोप है कि चिकित्सकों ने सुनवाई करने की बजाए राकेश को कई घंटों तक तड़पने के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जहां लाने के लिए मृतक के परिजनों को एम्बुलेंस तक नहीं मिली।

राकेश ने गुना आते समय अपनी 15 वर्षीय बेटी ज्योति अहिरवार की गोद में ही दम तोड़ दिया। पिता की मौत से दुखी बेटी का जिला अस्पताल में रो-रोककर बुरा हाल था। मंगलवार को पुलिस ने राकेश अहिरवार के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। बताया जा रहा है कि राकेश अहिरवार की पत्नी कई साल पहले गुजर चुकी है। राकेश अहिरवार ही अपनी बेटी और दो बेटों का एकमात्र सहारा था। उसकी मौत के बाद बच्चे अब पूरी तरह अनाथ हो चुके हैं। फिलहाल दुर्घटना को अंजाम देने वाले शख्स और वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button