ब्रेकिंग
Solar Power Plant in Sitapur: रक्षा भूमि पर देश का पहला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट; राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी Yamuna O-Zone Delhi: यमुना किनारे रहने वालों को बड़ी राहत; बीजेपी सांसदों ने कहा- 'पुरानी बस्तियों पर... PM Modi Historic Record: पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; नेहरू का रिकॉ... INDIA Alliance Meeting: गठबंधन का पीएम चेहरा तय करने की मांग; संजय राउत बोले- 'अगर मोदी बन सकते हैं ... Bihar Industrial Policy: बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान; 30 दिनों में नहीं मिली मंजूरी तो आवेदन होग... MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर BJP की जीत प... Baghpat Crime News: बागपत में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; टेंट व्यवसायी के पिता-पुत्र की हत्या, इला... Jaipur Fire Accident: जयपुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 11 जून को 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बा... Mathura News: बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा; मकान का छज्जा गिरने से 7 श्रद्धालु गंभीर रूप से घ...
व्यापार

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स धड़ाम, एक झटके में निवेशकों के डूबे 7 लाख करोड़

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है. सेंसेक्स 1100 अंक टूटकर 80230 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ़्टी में भी 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट दिख रही है. बैंकिंग, आईटी, एनर्जी शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार में ये गिरावट आई है. बाजार की भारी गिरावट में निवेशकों के 7 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए हैं.

यही हाल मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स का भी है जहां रौनक गायब है और दोनों ही सेक्टर्स के इंडेक्स भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल एक स्टॉक भारती एयरटेल तेजी के साथ कारोबार कर रहा है जबकि 29 शेयर गिरावट में हैं. सबसे ज्यादा गिरावट टाटा स्टील और SBI के शेयरों में है.

ये है गेनर और लूजर्स

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा गिरावट हुई. दूसरी ओर भारती एयरटेल, नेस्ले, अडानी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई.

निवेशकों के 7 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों को 6.82 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 651.33 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जो पिछले कारोबारी सत्र में 458.15 लाख करोड़ रुपये रहा था.

Related Articles

Back to top button