ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

मंडला के बिछिया अस्पताल में लापरवाही के आरोप, डिलीवरी के दौरान पेट में कपड़ा छोड़ने से प्रसूता की मौत

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में आने वाले बिछिया में इलाज के दौरान लापरवाही करने का मामला सामने आया है, आपको बता दें कि एक महिला की मौत हो गई है। महिला के परिजनों का कहना है कि डिलीवरी के दौरान महिला के अंदर कॉटन छोड़ने से महिला की मौत हुई है। गुरुवार को महिला के परिजनों ने थाने के सामने जमकर हंगामा किया मृतिका के पति मनीष ने बताया कि 4 दिसंबर को उसने अपनी पत्नी रीनू को डिलीवरी के लिए बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया था और यहां पर बेटे का जन्म हुआ बच्चे के स्वास्थ्य को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

यहां बच्चा तो स्वस्थ हो गया लेकिन पत्नी की तबीयत खराब हो गई और 9 दिसंबर को जिला अस्पताल में जब चेकअप किया गया तो पत्नी के पेट में मौजूद कपड़ा की वजह से इन्फेक्शन होने की बात कही गई और पत्नी के पेट से कपड़ा निकाला गया उसके बाद पत्नी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पत्नी को पहले कटरा अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां से गंभीर हालत को देखते हुए 10 दिसंबर को जबलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया यहां पर इलाज के दौरान उसकी 11 दिसंबर को मौत हो गई। तहसीलदार बिछिया वीरेंद्र बरकड़े का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button