ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
खेल

विराट कोहली का पूरे करियर में सबसे ‘शर्मनाक’ प्रदर्शन, दूसरी विदेशी सीरीज में फ्लॉप

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खामोश है। कोहली रविवार को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले की आखिरी पारी में भी रन बनाने में नाकाम रहे। 14 रन की पारी खेलकर कोहली अपना विकेट गंवा बैठे। यह लगातार दूसरी विदेशी सीरीज है जिसमें वो रन बनाने में फेल हुए।

विराट कोहली न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए। दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में कोहली एक अर्धशतक भी नहीं बना पाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोहली का टॉप स्कोर महज 19 रन का रहा। यह लगातार दूसरी विदेशी सीरीज रही जिसमें भारतीय कप्तान रन बनाने में नाकाम रहे।

कोहली के करियर की सबसे खराब सीरीज

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में कुल 38 रन बनाए जिसमें उनका औसत 9.50 का रहा। यह टेस्ट सीरीज में उनका दूसरा सबसे कम औसत रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 कोहली ने 9.20 की औसत से रन बनाए थे। वहीं 2014 में इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने 13.40 की औसत से रन बनाए थे।

कोहली के करियर का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन

विराट कोहली आमतौर पर कभी भी किसी एक सीरीज में लगातार फ्लॉप नहीं होते हैं। न्यूजीलैंड के दौरे पर विराट ने तीनों फॉर्मेट में खेला लेकिन एक भी शतक नहीं बना पाए। दौरे पर कोहली के बल्ले से निकले कुल 218 रन जो उनके करियर में तीनों फॉर्मेट की सीरीज में सबसे कम स्कोर है। साल 2014 में कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट खेलते हुए 254 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड दौरे पर कोहली का प्रदर्शन 

4 मैचों की टी20 सीरीज में कोहली ने कुल 105 रन बनाए थे। जबकि वनडे सीरीज के तीन मुकाबलों में उन्होंने महज 75 रन बनाए। टेस्ट सीरीज की बात करें तो दो मैचों की चार पारियों में कोहली ने कुल 38 रन बनाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button