ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मध्यप्रदेश

15 साल की बेटी का शादीशुदा पिता करने जा रहा था दूसरी शादी, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर एक व्यक्ति दूसरी शादी करने के लिए जा रहा था। पीड़ित महिला पुलिस के पास पहुंची और इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। सिविल लाइन थाना में शिकायती आवेदन देते हुए एक महिला ने बताया कि उसका पति उसे तलाक दिए बगौर दूसरी शादी कर रहा है। महिला ने पुलिस को आवेदन देकर पति का विवाह रुकवाने की मांग की है। वहीं पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी एक 15 साल की बेटी भी है। इसके बावजूद उसका पति दूसरा विवाह करने जा रहा है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली राधा वर्मा ने बताया कि करीब 16 साल पहले उसका विवाह उत्तरप्रदेश के वृंदावन की भोलेधाम कॉलोनी निवासी बबलू वर्मा के साथ हुआ था। राधा छतरपुर जिला अस्प्ताल में बतौर नर्स हेल्पर पदस्थ है, जिसके चलते उसका पति बबलू छतरपुर में ही उसके साथ रहने लगा था। बबलू कुछ महीने पहले गायब हो गया था। जिसकी गुमशुदगी सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने उसे खोज निकाला था।

राधा के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से उसका पति वृंदावन में रह रहा था, इसी दौरान दिल्ली के खिचड़ीपुर निवासी रेखा नामक महिला से उसका प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया और अब वे दोनों शादी करने वाले हैं। 2 दिन पहले उसे अपने पति और रेखा नाम की महिला का शादी का निमंत्रण सोशल मीडिया से मिला है। राधा ने पुलिस को आवेदन देकर अपने पति का विवाह रुकवाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button