ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
देश

सोनभद्र खदान हादसाः मरने वाले मजदूरों की संख्या हुई 5, CM ने 4 लाख मुआवजा देने का किया ऐलान

सोनभद्रः उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा खनन क्षेत्र स्थित एक पत्थर की खदान खिसकने से हुए हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या 5 हो गई है। आज सुबह 3 और मजदूरों का शव बरामद कर लिया गया है। बता दें कि इसके पहले शनिवार को 2 और मजदूरों को मृत अवस्था में निकाला जा चुका है। हादसे के बाद से ही मलबा हटाने का काम लगातार तेजी से चल रहा है।
PunjabKesari
CM ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का किया ऐलान
खनन क्षेत्र स्थित एक पत्थर की खदान में हुए हादसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये  व घायलों को 50-50 हजार रूपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही CM ने घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने घायल मजदूरों के इलाज मे किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने का आदेश दिया है।

खदान में कई मजदूरों के दबे होने की आशंकाः DM
वहीं दुर्घटनास्थल पर पहुंचे DM ने बताया कि ‘खदान में अभी कई और मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पोकलेन मशीन आदि की मदद से मलवा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य में राष्ट्रीय आपदा राहत बल की भी मदद ली जा रही है। वहीं सुरक्षा के बीच उसे भी खंगाल कर अन्‍य मजदूरों के वहां होने की संभावना की पड़ताल करने के बाद ही राहत और बचाव कार्य कर रही टीम हटेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button